Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा में लूट के बाद की वृद्ध महिला की हत्या, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

 
Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा में लूट के बाद की वृद्ध महिला की हत्या, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

भीलवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर भीलवाड़ा जिले से सामने आई है। भीलवाड़ा के मांडल थाने इलाके में घर में घुसकर बदमाशों ने 60 साल की बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दी है। मारने के बाद महिला के गले और कान में पहले सोने के गहनों के साथ नगदी लेकर भाग गए। पड़ोस में रहने वाले पोते की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में पूरा सामान बिखरा हुआ था।

छात्र हितों को लेकर नई गाइड़लाइन-2022 जारी, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

01

मांडल थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि गणेशपुरा गांव में रहने वाली विधवा सोहनी देवी पत्नी रूपाजी की हत्या की गई है। वह घर में अकेली रहती थी। पड़ोस में रहने वाले मृतका के पोते महावीर बैरवा ने अपनी दादी को आखिरी बार गुरुवार दोपहर देखा था। इसके बाद शुक्रवार शाम आवाज लगाने पर वह घर बाहर नहीं आई। तब वारदात का पता चला। इससे संभावना है कि हत्या गुरुवार रात या शुक्रवार दिन में किसी समय की गई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। 

सौम्या गुर्जर ने फिर संभाली मेयर की कुर्सी, बर्खास्तगी की तलवार अब भी लटकी

01

मृतका के पोते महावीर बैरवा ने बताया के उसकी दादी सोहनी देवी पुराने घर में रहती थी। पास में ही वह अपने परिवार के साथ रहता है। पोते का कहना है कि गुरुवार दोपहर दादी को देखा था। उसके बाद पूरा परिवार खेतों पर गया था। शुक्रवार शाम वापस लौटा था। इस दौरान उनकी बकरी दादी के घर की तरफ चली गई थी। पत्नी बकरी को लेने गई तब दादी को आवाज लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आई। कमरे में जाकर देखा तो शव पड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पोते का कहना है कि दादी गले में सोने की रामनामी व नाक में सोने की नथ और चांदी के जेवरात पहनती थी। सभी जेवरात गायब है। दादी के पास रखे रुपए भी नहीं मिले। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।