Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठियों व तलवारों से हमले में 12 से अधिक लोग गंभीर घायल

 
Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठियों व तलवारों से हमले में 12 से अधिक लोग गंभीर घायल

भीलवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि भीलवाड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। भीलवाड़ा में आज खेत में रास्ते की बात को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया है। दोनों ही गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों व तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें 12 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोट आने पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां भी दोनों गुटों के लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मांडल पुलिस भी महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंची और घटना की जानकारी ली है। 

राजसमंद में आगजनी का शिकार पुजारी की हुई मौत, परिजनों की 21 सूत्रीं मांगों को मानने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौपा

01

मांडल थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लुहारिया कस्बे में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लुहारिया कस्बे में रहने वाले रहीश खान  व हसन खां के बीच खेत में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इस पर ग्रामीणों ने दोनों के बीच समझौता करवाया था। रहीश खान ने 12 फीट का रास्ता मांगा था। जिस पर उसे 10 फीट का रास्ता उपलब्ध दिया गया था। बताया जा रहा है कि रास्ता देने वाले पक्ष के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर कमेंट लिखा था। जिससे आज दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प में रहीश, सद्दाम, अकरम, अलाद्दीन, आमिन, मुन्ना, कालू सहित 12 लोगों को चोट आई है। इसमें से मौमिन, आमिन, मुन्ना व आदिल को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अभी दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के कल से होंगे दर्शन, एंट्री से लेकर जलाभिषेक तक के लिए टिकट तय

01

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया था। वहां भी यह लोग आपसी में मारपीट पर उतारु हो गए। और एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे हॉस्पिटल में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करवाया है और इसकी जाँच कर रही है।