Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह भरतपुर पहुंचे, भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

 
Rajasthan Breaking News:  केंद्रीय मंत्री अमित शाह भरतपुर पहुंचे, भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

भरतपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भरतपुर पहुंच गए है। राजस्थान में 7 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी पार्टियां सक्रिय होने लगी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 3 बजे भरतपुर पहुंचे। वह थोड़ी देर में भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह सीधे लक्ष्मी विलास होटल पहुंचे। यहां नागौर और सीकर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यहां बैठक के बाद वह सभास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए सर्किट हाउस से लक्ष्मी विलास जाने वाली रोड पर 12 सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

राजस्थान में बजा चुनावी बिगुल, अमित शाह के साथ आज असदुद्दीन ओवैसी भी करेंगे राजस्थान का दौरा

01


इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भरतपुर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। इसने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ाई है। सभी के मन में एक ही कसक है। पिछली बार के चुनाव में कमी रह गई थी। उन्होंने नदबई में हुए बवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब देश सामाजिक समरसता के साथ बाबा साहब की जयंती मना रहा था। तब नदबई में हंगामा हुआ। बाप बेटे के खिलाफ मुकदमा करवाता है। 

भरतपुर के नदबई से विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-कुछ लोगों से जान का खतरा

01


इधर, सभा स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी पहुंच चुके हैं। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मौजूद हैं। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज फिर राजस्थान यूनिवर्सिटी का पेपर लीक हुआ। पेपर लीक में राजस्थान नम्बर वन है।