Bharatpur में कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने खुद को गुटबाजी से अलग बताया, बोले- मैं सिर्फ कांग्रेस से
भरतपुर न्यूज़ डेस्क, कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा भरतपुर जिले के प्रभारी रमेश मीणा ने खुद को पायलट-गहलोत खेमे से अलग बताया। दो दिन के भरतपुर दौरे पर आए मीणा ने सोमवार को कहा कि वे सिर्फ कांग्रेस से हैं।
ट्रक से 50 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी मंत्री रमेश मीणा से पूछा गया कि भरतपुर जिले के कई विधायक उनके साथ नहीं दिखे। इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुट नहीं। मैं न सचिन पायलट गुट से हूं न मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ग्रुप से हूं। मैं सिर्फ कांग्रेस का हूं। हम जो भी काम करेंगे वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में करेंगे। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही सरकार बनाई । इसलिए कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। न ही संगठन में कोई मतभेद है।
दिन पर दिन बढ़ रही लूट की घटनाएं राहगीर से तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल, रेसिंग बाइक से हुए फरार
प्रभारी मंत्री रमेश मीणा ने कहा, आज महंगाई इस कदर है कि हर चीज दुगुनी कीमत पार कर गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण आम आदमी जीवन यापन नहीं कर पा रहा है। कोरोना में कई लोगों की नौकरियां चली गईं। जो प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, उनकी तनख्वाह कम कर दी गई है। आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस एक बड़ी रैली का आयोजन कर रही है। जिसमें भरतपुर जिले से ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेंगे।
