Barmer में पोस्टकार्ड लेखन अभियान केवी जालीपा केंट के 600 छात्रों ने लिखे पोस्टकार्ड
बारमेर न्यूज़ डेस्क, डाक विभाग की तरफ से पोस्टकार्ड लेखन अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार केंद्रीय विद्यालय जालीपा केंट में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज रामावत, मनप्रीत सिंह गिल, पीजीटी हिंदी एवं समस्त शिक्षकगण सहित स्टाफ माैजूद रहा।
Barmer के सिवाना और समदड़ी से किसान आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए इंदौर रवाना
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ दस प्रविष्टियां भावना बाना, अक्षरा, सैयद सादमन, शेरसिंह राठौर, लावण्या चौधरी, सुनील सियोल, अहर्निश माेहम्मद, फारुक खान, प्रिंस शर्मा, आर्यमान सिंह की रही है। डाक विभाग के बाड़मेर मंडल अधीक्षक संग्राम भंसाली ने बताया कि अभियान के तहत सीबीएसई और आरबीएसई से मान्यता प्राप्त विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 4 से 12 के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे।
विद्यार्थी प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक और 2047 में मेरे भारत की परिकल्पना में से किसी एक विषय पर पोस्टकार्ड पर अपने विचार उकेर सकते है। अभियान भारतीय डाक विभाग एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में बाड़मेर मंडल के विभिन्न स्कूल में 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए विद्यालयों से भी संपर्क किया गया है तथा बच्चों को पोस्टकार्ड अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित जा रहा है।
