Aapka Rajasthan

Barmer के सिवाना और समदड़ी से किसान आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए इंदौर रवाना

 
Barmer के सिवाना और समदड़ी से किसान आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए इंदौर रवाना

बारमेर न्यूज़ डेस्क, सिवाना एवं समदड़ी के पचास किसान कृषि विभाग द्वारा आयोजित आत्मा योजना के तहत मंगलवार को अन्तर्राराज्य कृषक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कृषि पर्यवेक्षक गोपाल बिश्नोई एंव किशोर कुमार के सानिध्य में राष्ट्रीय आध्यात्मिक-प्राकृतिक -जैविक खेती शोध एंव प्रशिक्षण संस्थान इंदौर के लिए रवाना हुए।

Barmer में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

किसानों का प्रशिक्षण शिविर 10 से 18 दिसम्बर तक होगा। किसानों को इंदौर में वर्तमान समय मे बढ़ते रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव एंव पर्यावरण में होने वाले नुकसान से सुरक्षा के लिए कृषकों को जैविक खेती के लिए राष्ट्रीय आधात्मिक जैविक प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ऐसा कृषि पर्यवेक्षक गोपाल बिश्नोई ने बताया।

महंगाई हटाओ रैली को लेकर PCC में बैठक, रैली के लिए नो मास्क नो एंट्री अनिवार्य