Rajasthan Breaking News: बांसवाड़ा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, हत्या में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि बांसवाड़ा जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जुटी हुई है। आरोपियों ने लाठियों से वार कर युवक की हत्या की थी। बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका के भाई और परिजनों को गिरफ्तार किया है।
रीट लेवल 1 परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी, दस्तावेज सत्यापन में सामने आए यह चौकाने वाले खुलासे

22 अप्रैल को रेगनिया गांव निवासी मनोज सिंह पंवार उर्फ मोनू की लाठियों के वार से पीठ-पीठ कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलिंजरा थानाधिकारी रामरूप मीना जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बडे भाई कुलदीप सिंह ने कलिंजरा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस हत्या का खुलासा कर 4 लोगों का गिरफ्तार कर लिया।
अलवर में आज कलेक्टर ने किया राजगढ़ का दौरा, झेलना पड़ा लोगों का भारी विरोध

पुलिस ने बताया कि मृतक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था और 22 अप्रैल को मृतक अपनी प्रेमिका के साथ था, तभी प्रेमिका के भाईयों ने देख लिया और अपने परिजनों के साथ मिलकर भाइयों ने मृतक युवक पर लाठियों से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।इस पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में कलिंजरा पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू की है और पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोहित, विठठल, अरविंद और दिलीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
