Rajasthan Breaking News: अलवर में आज कलेक्टर ने किया राजगढ़ का दौरा, झेलना पड़ा लोगों का भारी विरोध
अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि अलवर जिले के राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान 300 साल पुराने तीन मंदिरों को 17 अप्रैल को गिराए जाने के बाद आज कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने दौरा कर जायजा लिया है। घटना के 8 दिन बाद जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के राजगढ़ पहुंचने पर जनता का आक्रोश झेलना पड़ा है। लोगों ने उनका विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए है। वही, अब अलवर मामला हाईकोर्ट में पहुंच चुका और जल्द ही इस मामले पर दायर की गई पीआईएल पर सुनवाई भी की जायेंगी।
चूरू में एक बार फिर दिनदहाडे लूट की वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 1.50 लाख रूपए
#alwartemple pic.twitter.com/VkZD4fTXEx
— इन्द्रेश जैमन (Indresh jaiman)🇮🇳🚩🚩🚩🚩🚩 (@JaimanIndresh) April 25, 2022
अलवर में मंदिर तोड़े जाने की घटना के 8 दिन बाद आज जिलाधिकारी शिव प्रसाद नकाते और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम धटनास्थल पर पहुंचे है। उन्होंने लोगों से बातचीत की व घटना स्थल का जायजा लिया है। इस दौरान एसपी व कलेक्टर को लोगों का विरोध झेलना पड़ा है। इस दौरान विरोध करने वाले 3 युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि, बाद में पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। अलवर के राजगढ़ का मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहें है।
रीट लेवल 1 परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी, दस्तावेज सत्यापन में सामने आए यह चौकाने वाले खुलासे

भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस के नेता भाजपा व उनके नेताओं पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के नेता राजगढ़ पहुंच रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा इस मुद्दे को बनाने में लगी हुई है। लगातार भाजपा के नेताओं का आने का सिलसिला अलवर में जारी है।

वही, आज इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल भी दर्ज की गई है। राजस्थान हाई कोर्ट में एडवोकेट अमितोष पारीक की ओर से याचिका लगाई गई है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जिला कलेक्टर, सब डिविशनल मजिस्ट्रेट, एग्जीक्यूटिव अफसर नगरपालिका और अन्य के खिलाफ मास्टर प्लान के तहत गलत कार्रवाई करने को लेकर याचिका लगाई गई है।
