Aapka Rajasthan

Rajasthan Big News: अलवर में गत्ते और बांस बल्ली के बड़े दो गाेदामों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

 
Rajasthan Big News: अलवर में गत्ते और बांस बल्ली के बड़े दो गाेदामों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर अलवर जिले से सामने आई है। अलवर शहर के मूंगस्का दिल्ली रोड कबाड़ और बांस बल्ली के बड़े दो गाेदामों में आग लग गई। आग से कई लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग सुबह करीब 6 बजे लगी। करीब साढ़े 3 घंटे में भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से कबाड़ा पूरा जल गया। कई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रद्दी का गोदाम काला कुआं निवासी रवि प्रसाद, मोनू व सुनील तीन पार्टनर का है। मोनू व सुनील चांद पहाड़ी के रहने वाले हैं। बांस गोदाम गोविंदगढ़ निवासी दीपक आनंद का है। आग पर दोपहर बाद में काबू पाया जा सका है।  

कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 73 बदमाश किए गिरफ्तार

01

 स्थानीय लोगो ने बताया कि आग लगाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। दीपक व रवि के गोदाम में आग लगी है। गत्ते-कागज, कार्टन व मशीन जल गई हैं। मोटे तौर पर कबाड़ वाले गोदाम में 15 लाख रुपए का नुकसान है। वहीं बांस-बल्ली वाले गोदाम में भी कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। भीषण आग लगने के बावजूद प्रशासन की तत्परता ज्यादा नहीं दिखी। यहां कागज व रद्दी का गोदाम है। इस गोदाम में बड़ा नुकसान हुआ है। अभी सब आग बुझाने में लगे हैं। आसपास के लोग भी ऊपर मकानों से लोग पानी बुझाने में लगे हैं। दो घंटे में भी आग नहीं बुझी। शुरूआत में आग बुझाने केप्रयास कमजोर रहे। इसलिए पूरा माल जल गया।

राजस्थान बीजेपी का सड़क पर विरोध प्रदर्शन जारी, 28 अप्रैल का सीकर कलेक्ट्रेट पर किया जायेंगा महा घेराव और जन आक्रोश

01

रद्दी के गोदाम में काला कुआं निवासी रवि प्रसाद, मोनू व सुनील तीन पार्टनर का है। मोनू व सुनील चांद पहाड़ी के रहने वाले हैं। कबाड़ के गोदाम में प्रेस मशीन भी थी। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक हैं। बांस गोदाम गोविंदगढ़ निवासी दीपक आनंद का है। दो दमकल वाहनों कुल 10 चक्कर हो चुके हैं। इसके अलावा निजी ट्रैक्टर के टैंकरों से आग बुझाया गया है।