Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर में फिर दिखाई दिया दबंगो का कहर, जमीन विवाद में महिलाओं को पीटने का वीडियो वायरल

 
Rajasthan Breaking News: अलवर में फिर दिखाई दिया दबंगो का कहर, जमीन विवाद में महिलाओं को पीटने का वीडियो वायरल

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में अपराधियों के हौसले लगात्तार बुलंद होते जा रहीं है। जिसके चलते राजस्थान के अलवर जिलें में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला है। अलवर जिले में जमीन विवाद के चलते दबंगों दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया है। अलवर में हुई इस घटना का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दबंगों द्वारा महिलाओं को लट्ठ और डड़ो पीटते देखा जा सकता है।इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनमें 3 लोग के पैर भी काटे गए है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर है और पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रहीं है। 

जोधपुर गैस सिलेंड़र ब्लास्ट मामले में बड़ा अपड़ेट, अब तक 35 लोगों की मौत और मांगो पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

01


अलवर जिले के रेणी थाना इलाके में स्थित एक गांव में यह विवाद हुआ। गांव में रहने वाली छोटी देवी के परिवार के उपर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। बीच सड़क सरियों और डंडों से बुरी तरह से पीटा। उसके बाद फसल काटने वाली दांतली से तीन लोगों के पैर काट दिए। अस्पताल में भर्ती लोगों के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि छोटी देवी, मनीषा, हीरालाल, योगेश और सुमित समेत छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हीरालाल, योगेश और सुमित के पैर दांतली से काट दिए गए हैं। तीनों के पैरों में गंभीर जख्म हैं। हड़िड्यां तक काट दी गई हैं। इस वक्त सभी लोगो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

सरोज देवी नृशंस हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पुलिस आरोपी अनुज के साथ शरीर के अन्य टुकड़ों की कर रहीं तलाश

01

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 दिसम्बर को छोटी देवी के घर में घुसकर जबरन चारे में आग लगा दी गई थी, पुलिस ने केस दर्ज किया था लेकिन कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों का साहस बढ़ गया और उन्होनें फिर जानलेवा हमला कर दिया है।