Rajasthan Breaking News: भाजपा अलवर में आज करेगी हुंकार रैली का आयोजन, प्रदेश स्तरीय बीजेपी के नेता होंगे शामिल
अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की की बड़ी खबर में आपको बता दें कि भाजपा अलवर में आज 5 मई को हुंकार रैली करेगी। इसमें प्रदेश स्तरीय भाजपा के नेता शामिल होंगे। अलवर सांसद बाबा बालक नाथ ने अलवर के लोगों से रैली में आने की अपील करते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात खराब हैं। यह प्रदेश शांति प्रेम सद्भाव के लिए जाना जाता था। लेकिन आज क्राइम, अवैध खनन, गौ तस्करी, धार्मिक हिंसा सहित अन्य चीजों के लिए बदनाम हो रहा है।
जोधपुर में दो दिनों के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू, पुलिस ने अब तक 141 तक लोगों को किया गिरफ्तार
“जन हुंकार रैली अलवर”
— Yogi Balaknath (@MahantBalaknath) May 4, 2022
5 मई सुबह 9:00 बजे कंपनी बाग अलवर पहुंचकर जन विरोधी राजस्थान सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुये, रैली को सफल बनाने में अधिक से अधिक सहयोग करें। pic.twitter.com/y04wqBHso3
अलवर सांसद बाबा बालक नाथ ने कहा कि प्रदेश में अलवर की स्थिति ज्यादा नाजुक है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है। राजगढ़ में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा गया। करौली में धार्मिक हिंसा हुई तो मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में पथराव किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी डंडे बरसाए। लेकिन सरकार आंख बंद करके चुपचाप बैठी हुई है। प्रदेश क्राइम के मामले में नंबर 1 पर पहुंच गया है। प्रदेश में आए दिन लूटपाट हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में विकास का पहिया रुक चुका है। लंबे समय से विकास की कोई योजना शुरू नहीं हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

अलवर सांसद बालकनाथ ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में विधायक मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता परेशान हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त विधायक व सरकार से प्रदेश की जनता थक चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार को घेरेगी। जिसकी शुरुआत अलवर से आज 5 मई को की जा रही है।

अलवर में कंपनी बाग में हुंकार रैली का आयोजन होगा। साथ ही भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता इसमें शामिल होंगे। जिसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता इस हुंकार रैली में शामिल होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। बालक नाथ ने बताया कि राज्य की सड़कों पर गड्ढे हैं। लोगों को चलने के लिए सड़क तक नसीब नहीं हो रही है। प्रदेश के इतने बुरे हालात पहले कभी नहीं हुए है। राजस्थान प्रांत शांत प्रदेश माना जाता है। लेकिन अब आए दिन होने वाली घटनाओं के चलते यह पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। सरकारी तंत्र शासन चलाने में असफल साबित हो रहा है।
