Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर मंदिर मामले में तीन अधिकारियों के निलंबन को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस को घेरा

 
Rajasthan Breaking News: अलवर मंदिर मामले में तीन अधिकारियों के निलंबन को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस को घेरा

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि मास्टर प्लान के मद्देनजर राजगढ़ स्थित 3 प्राचीन मंदिरों पर चले बुलडोजर पर मचे हंगामे के बीच 3 अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सीधे सीधे प्रदेश की सरकार को टारगेट किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए जताने की कोशिश की है कि सरकार इस तरह अपनी गलतियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। सतीश पूनिया ने सस्पेंशन को अनैतिक सोच का नाम दिया है।

दौसा के बांदीकुई से अपहरण ​हुए छात्र का अभी तक नहीं लगा सुराग, ढूंढने में जुटी तीन थानों की पुलिस


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने अपने ट्वीट में जोर देकर कहा है कि अनैतिक सोच के तहत किए गए काम को प्रदेश की जनता देख रही है। उन्होने ट्वीट कर लिखा है कि सत्य पराजित नहीं होता। सरकार और अपने अफ़सरों की गलती छुपाने के लिए बीजेपी बोर्ड पर आरोप लगाने वाली राजस्थान सरकार अंततः अफ़सरों को दोषी मान उन पर कार्रवाई कर रही है। अपनी अनैतिक सोच का अफ़सरों से क्रियान्वयन कराने वालों जनता सब देख समझ रही है कि किसके इशारे पर मंदिर टूटा है। 

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 239 आरएएस अधिकारियों के तबादले का कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

01

अलवर के राजगढ़ में अतिक्रमण के नाम पर 17 अप्रैल 2022 को 300 साल पुराने मंदिर तोड़ने के मामले में आखिरकार तीन अफसरों को निलंबित किया गया है। सरकार की तरफ से इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने मामले की जांच पड़ताल के लिए एक कमेटी बनाई है। इस जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार ने की तीन कर्मचारी जिनमे एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। घटना के 8 दिन बाद राजगढ़ पहुंचे जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा है।

02

हंगामा बरपने के 8 दिन बाद सरकार एक्शन में नजर आई. स्वास्थ्य शासन विभाग ने राजगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन सतीश दुहारिया को पद व सदस्यता से निलंबित कर दिया. इसके अलावा नगरपालिका के ईओ बनवारी लाल मीणा और राजगढ़ के एसडीएम केशव कुमार मीणा को अतिक्रमण हटाने में लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। कल अलवर जिला कलेक्टर नकाते शिव प्रसाद और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम राजगढ़ में मौका निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनको जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने अधिकारियों के सामने विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए।