RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Update: जानिए आखिर कब जारी होंगे 10वीं व 12वीं के परिणाम, 10 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य का होगा फैसला
अजमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस बार 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं आफलाइन होने के चलते पिछली बार प्रमोट हुए छात्रों को इस बार परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। राजस्थान परिणाम कब आएगा के प्रश्न का उत्तर आज दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई आज राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीख आज जारी होने की उम्मीद है। इन परीक्षाओं के परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साझा की जाएगी।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का कोटा दौरा, कैंप कार्यालय में की लोगों से मुलाकात और जनसुनवाई

राजस्थान बोर्ड के परिणामों के पिछले रुझानों के आधार पर, एक बार तिथि घोषित होने के बाद, परिणाम आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आज आरबीएसई परिणाम 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 26 से 27 मई, 2022 को घोषित होने की उम्मीद है, इसलिए परिणामों की तारीख आज अधिकारियों द्वारा साझा किए जाने की संभावना है।
RBSE 10th 12th Result 2022: Rajasthan Board का जल्द जारी होगा Result https://t.co/JrFhLScfao #rbse10thresult2022 #rajasthanboardofsecondaryeducation pic.twitter.com/e9dtMvXO30
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) May 26, 2022
हालांकि, आरबीएसई बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस माह के अंत तक पहले 12वीं साइंस साइड का परिणाम घोषित कर सकता है। राजस्थान बोर्ड स्ट्रीम वाइज परिणाम जारी करता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। और बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य सरकार ने कुल 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, इस साल की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
