Aapka Rajasthan

Churu के राजकीय लोहिया कॉलेज में हुआ स्कूटी वितरण समारोह,106 होनहार बेटियों को स्कूटी वितरित की

 
Churu के राजकीय लोहिया कॉलेज में हुआ स्कूटी वितरण समारोह,106 होनहार बेटियों को स्कूटी वितरित की

चूरू न्यूज़ डेस्क, शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से चूरू राजकीय लोहिया कॉलेज में  संचालित काली बाई भील मेंधावी छात्रा स्कूटी व देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत जिले की 106 होनहार बेटियों को स्कूटी प्रदान की गई। छात्राओं को स्कूटी देते हुए प्राचार्य दिलीपसिंह पूनिया ने  यातायात नियमों की जानकारी दी तथा पालन करने का आह्वान किया। महावीरसिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने व समाज व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान जिले में "वध" के लिए गायों को ले जाने के लिए 2 गिरफ्तार

जिले में जिला नोडल अधिकारी मधुसूदन प्रधान ने बताया कि  106 स्कूटी दी ग। इसमें सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग की 50, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की 40 तथा अल्पसंख्यक वर्ग की 11 छात्राओं को स्कूटी दी है। इसके अलावा पांच छात्राओं को देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। इस मौके पर डॉ. धीरज बाकोलिया, डॉ. विनित ढाका, डॉ. अनिल सिहाग, नरेश कुमार, सुनील कुमार मंडा, नरपत सिंह सहित कॉलेज स्टाफ के सदस्य व छात्राएं उपस्थित थी।

प्रति पैकेट 8 की बजाय 12 रुपए का भुगतान उठाया, DLB के गड़बड़ी को लेकर पत्र पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

प्रजापति सेवा समिति ने किया छात्रा का सम्मान : खींवासर की रेखा प्रजापत पुत्री श्योचंद प्रजापत को स्कूटी मिलने पर प्रजापति सेवा समिति की ओर से सम्मान किया गया। प्रजापति सेवा समिति जिलाध्यक्ष रामचंद्र तुनवाल ने कहा की शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। श्रीयादे शक्ति सेना जिलाध्यक्ष गोपीचंद प्रजापत, महासचिव बीरबल नोखवाल, प्रजापति सेवा समिति जिला सचिव अमरचंद निमिवाल, उपाध्यक्ष लिखमाराम कुदाल डाबला, मनीराम सिंहमार, नगर अध्यक्ष छगन घंटेलवाल, मंगलचंद किरोड़ीवाल, अजय तुनवाल, श्योचंद सिंहमार, महेश सिंहमार, पप्पू सिंह, मनोज तूनवाल, मुकेश आदि थे।