Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: टोंक जिले में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को की जहर देकर मारने की कोशिश

 
Rajasthan Breaking News: टोंक जिले में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को की जहर देकर मारने की कोशिश

टोंक न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि टोंक जिलें के लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने लड़की द्वारा शादी करने और साथ रहने से मना करने पर प्रेमिका को जबरन जहर पिला कर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। साथ ही प्रेमी ने साथ जीने-मरने की कसम खाकर युवक ने भी जहर पी लिया। दोनों युवक युवती को अचेत अवस्था में 108 एम्बुलेंस से मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।

झुंझुनूं में आठ साल की मासूम के साथ 70 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

01

आपको बता दें कि यह टोंक जिले लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के नवरंगपुरा ढाणी का मामला है। अस्पताल की सूचना पर लांबाहरिसिंह थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा डॉक्टर और लड़की के साथ आई महिलाओं से जानकारी जुटाई, जिसमे महिलाओं ने अम्बापुरा निवासी युवक द्वारा लम्बे समय से लड़की को परेशान किय जाने की जानकारी दी है। साथ ही लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाए जाने का मामला भी सामने आया है। पुलिस दोनों को होश आने के बाद बयान दर्ज करेगी और मामला दर्ज कर जांच करेगी। इस वक्त जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में ईस्टर्न कैनाल बना कांग्रेस के लिए चुनावी हथियार, कांग्रेस ने मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरा

02

जानकारी के अनुसार टोंक जिले काटोली नवरंगपुरा ढाणी की रहने वाली लड़की की शादी दो साल पहले देवगांव में की गई थी। शादी के बाद से ही लड़का इस लड़की के साथ रहने और शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर पूर्व में भी मारपीट भी की थी, जिससे लड़की के पैर में फैक्चर हो गया था। जिसके फिर अब लड़की को घर में अकेली देखकर अम्बापुरा गांव निवासी प्रेमी युवक आज घर पहुंचा और लड़की को साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर जबरन जहर पिला दिया और खुद ने भी जहर पी लिया।