Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सीकर में शहीद प्रभुसिंह की शहादत पर निकाली गई तिरंगा रैली, आज की जायेंगी सैन्य सम्मान के साथ अंत्योष्टि

 
Rajasthan Breaking News: सीकर में शहीद प्रभुसिंह की शहादत पर निकाली गई तिरंगा रैली, आज की जायेंगी सैन्य सम्मान के साथ अंत्योष्टि

सीकर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर सीकर जिले से सामने आ रहीं है। जहां पर आज सिक्किम में भारत- चीन बॉर्डर पर तैनात सीकर के शहीद जवान प्रभुसिंह का पार्थिव देह उनके गांव पहुंची है। सैन्य वाहन से दिल्ली से बाई रोड अजीतगढ़ पुलिस थाने पार्थिक देह पहुंचने के बाद तिरंगा रैली निकाली गई है और यह रैली उनके पैतृक गांव बामरडा जोहड़ा तक जायेंगी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग इस तिरंगा रैली में शामिल हुए है और उनकी शहादत को नमन किया है। आज शहीद प्रभुसिंह राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

कोटा सांसद ओम बिरला का 5 दिवसीय असम दौरा, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में हुए शामिल

01

सीकर के शहीद सुबेदार मेजर प्रभु सिंह सिक्किम में भारत- चीन बॉर्डर पर तैनात थे। नीमकाथाना जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अजय सिंह के मुताबिक 6 अप्रेल को जवान के सीने में अचानक दर्द उठा। जिसे अस्पताल भर्ती करवाने पर उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान की पार्थिव देह आज सुबह अजीतगढ़ थाने लाई गई है। जहां से तिरंगा रैली के साथ उनके पार्थिव देह को पैतृक गांव ले जाकर सैनिक सम्मान से अंत्येष्टि की जाएगी। जवान के परिवार में दो दिन बाद ही शादी तय थी। जिसमें वह आने की कहकर गया था। लेकिन, किस्मत के खेल ने खुशियों के घर को मातम में बदल दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में दो दिन से चूल्हे नहीें जले है। जवान की मौत पर पूरे गांव में गम का माहौल है। आसपास के बाजार बंद है। ऐसे में हर जगह सन्नाटा सा पसरा है। लोग जवान के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।

करौली में आज कर्फ्यू में 9 बजे से 1 बजे तक 4 घंटे की छूट, बाजार की सभी दुकाने आठ दिन बाद खुली

02

शहीद प्रभु सिंह के परिजनों ने बताया कि सुबेदार दिसंबर 2021 में ही गांव आए थे। दो दिन पहले ही प्रभु सिंह जाट ने अपनी पत्नी सुमन से बात की थी। परिवार में 10 अप्रैल को शादी है। ऐसे में प्रभु सिंह ने कहा कि वह कैसे भी करके शादी में शामिल होने आएंगे। लेकिन, किस्मत का खेल ऐसा पलटा कि शादी से पहले जवान की पार्थिव देह घर आएगी। वीरांगना सुमन देवी ने कहा कि भगवान ने उनका आज सब कुछ छीन लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे अजय को भी सेना के लिए तैयार कर दुश्मनों को जवाब देने का जो सपना अधूरा रह गया वह उससे पूरा करवाएंगी। बेटा अजय का कहना है कि वह जल्द ही सेना भर्ती की तैयारी कर सेना में जाकर देश का नाम रोशन करेगा।