Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में आज कर्फ्यू में 9 बजे से 1 बजे तक 4 घंटे की छूट, बाजार की सभी दुकाने आठ दिन बाद खुली

 
Rajasthan Breaking News: करौली में आज कर्फ्यू में 9 बजे से 1 बजे तक 4 घंटे की छूट, बाजार की सभी दुकाने आठ दिन बाद खुली

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आ रहीं है। करौली में आज आठ दिनों के बाद बाजार की सभी दुकाने खुली है। प्रशासन ने आज करौली में लगाए गए कर्फ्यू में 4 घंटे की ढ़ील दी है और आज सुबह 9 बजे से 1 बजे तक के लिए पूरे बाजार को खोलने और लोगों को खरीददारी करने की छूट दी गई है। हालांकि आज भी वाहनों को चलने और इंटरनेट पर पूरी तरह की पांबदी रहेंगी। आज कर्फ्यू में ढील के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने पर बाजारों में लोगों की चहल-पहल रही है। लोग आवश्यक उपभोग की वस्तुएं खरीदते नजर आए है।

देवा गुर्जर हत्याकांड में शामिल एक दर्जन आरोपियों को पकड़ने के लिए मुकुदंरा के जंगलों में सर्च अभियान जारी

01

करौली कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आज कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक सभी तरह की दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोग जरूरत का सामान खरीद सकें और उनको कोई परेशानी नहीं हो। हालांकि जिले में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध रहेगा। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से 21 पॉइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मोबाइल टीम शांति बनाने के लिए लगातार गश्त कर रही हैं। मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 105 लोगों को अब तक डिटेन कर पाबंद किया गया है। फिलहाल करौली में शांतिपूर्ण तनाव के हालात बने हुए, जिसके चलते कर्फ्यू को 10 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। प्रशासनिक जांच और हालातों का जायजा लेने के बाद कर्फ्यू का हटाया या बढ़ाया जा सकता है।

कोटा सांसद ओम बिरला का 5 दिवसीय असम दौरा, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में हुए शामिल

02

वहीं, दूसरी ओर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करौली दौरे पर पहुंचे और दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्दोष लोगों को नहीं फंसाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने के आरोप भी लगाए। इधर, राज्य सरकार की ओर से प्रशासनिक जांच के लिए भेजें गृह सचिव केसी मीणा भी करौली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र का दौरा कर शहर के हालात जाने। इसी प्रकार एडीजी टेलीकम्युनिकेशन सुनील दत्त भी करौली पहुंचे और पुलिस प्रशासन से हालात की जानकारी ली है।