Aapka Rajasthan

Breaking News Sawai madhopur के सिक्स सेंस होटल प्रबंधक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत दर्ज

 
Breaking News Sawai madhopur के सिक्स सेंस होटल प्रबंधक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल खिलाफ शिकायत दर्ज

सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क। प्रदेश में होने वाली कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के 10 बड़े सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्रिटी किड्स भी शादी में हिस्सा लेंगे। लेकिन इस शादी के पहले ही  अधिवक्ता नैत्रबिन्द सिंह जादौन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आपको बता दें कि कल कैटरीना की मेहंदी की रस्म हुई है और कल उनकी शादी होने वाली है। वहीं इस शादी के चलते चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसे लेकर अधिवक्ता नैत्रबिन्द सिंह जादौन ने होटल प्रबंधक, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और कलेक्टर के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए मंदिर जाने वाला रास्ता खुलवाने का आग्रह किया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दिए गए परिवाद में बताया गया है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के विवाह का आयोजन सिक्स सेंस होटल फोर्ट बरवाड़ा में रखा गया है। इस आयोजन से किसी को कोई आपत्ति नहीं है। चौथ का बरवाड़ा में वर्षों पुराना चौथ माता का ऐतिहासिक मंदिर है और यहां हर दिन प्रदेश के सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनें के लिए आते है। ऐसे में होटल प्रबंधक ने विपक्षी कलेक्टर की देखरेख में मंदिर तक जाने का रास्ता 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक बंद करवा दिया है। इससे चौथ माता के श्रद्धालुओं को आवागमन और माता के दर्शनों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई है।