Dungarpur में डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान
डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क, डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एमजी अस्पताल में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास परिषद बांसवाड़ा शाखा एवं सामाजिक सगठनों के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान किया। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता पारस चौहान जोधपुर, अध्यापक अजय कुमार यादव एवं अरविंद कुमार यादव ने रक्तदान कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
बादलों ने बढ़ाई गर्मी, दिन का पारा 10 बढ़कर 30 हुआ, रात का स्थिर
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के कोदर लाल बुनकर, सामाजिक कार्यकर्ता पारस चौहान, भरत यादव पार्षद, चंदा डामोर पार्षद, राहुल सर्राफ, अजय कुमार यादव, अजय कुमार मईडा, हितेश कुमार, विक्कू यादव, विकास, विपुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने खुद को गुटबाजी से अलग बताया, बोले- मैं सिर्फ कांग्रेस से
डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन अजाक के तत्वावधान में सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, महासचिव विट्ठल सुरपुर, कोषाध्यक्ष मणिलाल यादव, अमरजी भगत, कोदरलाल बुनकर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, पार्षद देवबाला राठौड़, विठ्ठल यादव, भूपेंद्र राठौड़, पार्षद चंदा डामोर, लक्ष्मीनारायण सिंह, अतर सिंह, पुष्पा चौधरी, कांतिलाल यादव पार्षद भरत यादव ,मांगीलाल बड़गांव, विकिल यादव, अशोक यादव, देवेन्द्र कोटपरा, मीठालाल वर्मा शंकरलाल यादव ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
