Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रदेश में आगामी विधानसभा 2023 चुनावों के चलते कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा का खास सियासी महत्व

 
Rajasthan Assembly Election 2023: प्रदेश में आगामी विधानसभा 2023 चुनावों के चलते कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा का खास सियासी महत्व

डूंगरपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस वक्त मिशन 2023 के समीकरण बनाए जा रहे है और प्रदेश बीजेपी व कांग्रेस अपनी—अपनी स्थि​ति मजबूत बनाने के लिए जुटे हुए है। ऐसे में इस वक्त कांग्रेस सेवादल की ओर से निकाली जा रहीं आजादी की गौरव यात्रा का बड़ा सियासी महत्व है।  राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर में प्रवेश कर आजादी की गौरव यात्रा 1171 किमी लंबा सफर तय करेंगी। इसमें से यह यात्रा 707 किमी राजस्थान में तय करेगी। यही कारण है कि आज इस यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर में राजस्थान कांग्रेस की ओर से बड़ी सभा का आयोजन कर स्वागत किया है।

आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा— रघु शर्मा जी को डेपुटेशन पर भेजा गया

01

जस्थान के डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर पर कांग्रेस सेवादल की आजादी गौरव यात्रा आज पहुंची है। राजस्थान-गुजरात सीमा डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर यात्रा के पहुंचने पर मुख्यमंत्री गहलोत,प्रभारी अजय माकन,पीसीसी चीफ डोटासरा ने स्वागत किया है। गुजरात से आई गौरव यात्रा में मुकुल वासनिक, गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ.रघु शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे है। साबरमती से दिल्ली के लिए 6 अप्रैल से गौरव यात्रा शुरू हो चुकी है। यह यात्रा कुल 1,171 किलोमीटर लंबी होगी। यह यात्रा राजस्थान के 6 जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में 707 किमी दूरी तय करेगी। डूंगरपुर के रतनपुर पहुंचने पर गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ.रघु शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आग लगाने की कोशिश, गुजरात में आग लगाई। इसके बाद यूपी और राजस्थान में भी आग लगाने वाले देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है।

सीएम गहलोत ने की पीएम मोदी से हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्र के नाम संदेश देने की अपील

02

इस यात्रा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने सेवा दल के कार्यकर्ताओं को नमन किया है। अजय माकन ने कहा कि गौरव यात्रा को राजस्थान को सौंप रहे हैं। अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना मॉडल पेश किया है। लोकतंत्र का मतलब सिर्फ चुनाव नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती लोकतंत्र है। आजादी के 75 वर्ष पर आजादी का आकलन जरूरी हुआ। क्या हम वाकई में लोकतांत्रिक देश है? चीन और पाकिस्तान में भी चुनाव होते है, तो क्या वे भी लोकतांत्रिक देश है? सही मायने भारत में लोकतंत्र है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी पर निशान साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा है कि इस वक्त लोकतंत्र खतरे में है। बीजेपी के लोग देश में आग लगा रहे है। लेकिन जनता सब कुछ देख रहीं है। वह इसका जवाब आगामी चुनावों में अवश्य देंगी।