Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: मिशन 2023 की रणनीति के लिए उदयपुर में होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर, राहुल गांधी बन सकते अध्यक्ष

 
Rajasthan Assembly Election 2023: मिशन 2023 की रणनीति के लिए उदयपुर में होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर, राहुल गांधी बन सकते अध्यक्ष

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में अब आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी—अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। वहीं, कांग्रेस हाल ही में पांच राज्यों में मिली हार के बाद राजस्थान में कांग्रेस की जीत का परचम लहरानें को लेकर चिंतन शिविर के माध्यम से रणनीति बनाने में लगी हुई है। ऐसे में अब एक बार फिर कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग फिर बुलंद होने लगी है। 

कांग्रेस के मिशन 2023 में सामने आई अंदरूनी कलह, सचिन पायलट ने फिर ठोकी सीएम की दावेदारी


राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर के मेजबान कर रहें राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जन की आवाज है। राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी की नीतियों का मुंह तोड़ जवाब दे सकते है। आपको बता दें कि 9 साल पहले जब राजस्थान की सरजमी पर चिंतन बैठक हुई थी तब पहली मर्तबा कांग्रेस की किसी बड़ी बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी। उस समय राहुल अध्यक्ष तो नही बन पाए लेकिन आगे चलकर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। 

कोविड सहायकों का जयपुर में आज 29वें दिन भी धरना जारी, 30 अप्रैल के बाद उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

02

आज राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नहीं है और फिर चिंतन शिविर राजस्थान की धरती पर हो रहा और फिर राहुल गांधी को  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। इस मांग को बुलंद किया प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने, डोटासरा ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की करते हुए इस पार्टी के हित में बताया है।

03

आपको बता दें कि राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग नई नही है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की मांग लगातार उठती रही है। लेकिन राहुल गांधी खुद ही तैयार नहीं है लेकिन कार्यकर्ता और नेता तो उन्हे ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने चाहते है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं का मानना है कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी की एकता को खतरा नहीं और गैर गांधी अध्यक्ष बनने से पार्टी में बगावत हो सकती है। इसके अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के युवा वर्ग की पहली पसंद है। साथ ही राहुल गांधी केंद्र सरकार पर मुद्दों को लेकर प्रहार करने में अग्रणी भी रहे है।