Aapka Rajasthan

Rajasthan Big News: कोटा की नंदिनी गुप्ता को मिली बड़ी सफलता, फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज किया अपने नाम

 
Rajasthan Big News: कोटा की नंदिनी गुप्ता को मिली बड़ी सफलता, फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज किया अपने नाम

कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आई है। कोटा जिले की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम किया है। कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज पहना है। शनिवार देर रात को घोषित परिणाम के बाद मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले एपिसोड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया है। 

विधानसभा के चुनावो से पहले सियासत तेज, औवेसी ने राजस्थान में की चुनावी शुरूआत

01


नंदिनी कोटा पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की बेटी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच पी गुप्ता की भतीजी हैं। शनिवार देर रात परिणाम आने के साथ ही शहरवासियों ने सुमित गुप्ता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को बधाइयां दीं। कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज पहना है। 

कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, कहा- सचिन पायलट बीजेपी में नहीं होंगे शामिल

01

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में नंदिनी ने आतिथ्य कौशल और ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स के बारे में बताया। उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में अध्ययन के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारी की है।  नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलताएं भी जरूरी होती हैं। जब कॅरियर या जीवन के आयामों के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए संकल्पित रहते हुए आगे बढ़ें। असफलताएं मिलती हैं तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।