Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का कोटा दौरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर साधा निशाना

 
Rajasthan Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का कोटा दौरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर साधा निशाना

कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में कोटा जिले से सामने आ रहीं है। आज केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोटा दौरे पर पहुंचे है। उन्होने कलेक्ट्रेट में पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन स्कीम कार्यक्रम की वीसी में शिरकत की है। वीसी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी, कोरोना काल में माता पिता खो चुके देशभर के 4 हजार बच्चों से रूबरू हुए। वीसी के बाद मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक करने के बारे में कहा है।

हिंडौन में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

01

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि अशोक गहलोत खुद की तारीफ के बारे में तो कहेंगे। लेकिन कमियों को प्रधानमंत्री मोदी पर डालने की कोशिश करते है। खुद की जिम्मेदारी से भागने की कोशिश करते हैं प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है, उसकी भी जिम्मेदारी पीएम मोदी पर डालना चाहते हैं। कोरोना की स्थिति बनती है तो उसमें भी पीएम मोदी पर जिम्मेदारी डालना चाहते हैं और अगर कहीं बरसात नहीं हुई तो उसकी भी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी पर डालना चाहते हैं। यानी सारी जिम्मेदारी देकर खुद जिम्मेदारी से भागने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। भ्रष्टाचार चरम पर है। लेकिन ये अशोक गहलोत को नहीं दिख रहा है। पानी, बिजली की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है वो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नजर नहीं आ रही है।

01

भीलवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा की रोमा ने कांग्रेस की सीट पर जमाया कब्जा

राज्यसभा चुनाव को लेकर कैलाश चौधरी ने कहा कि हम जीतने के लिए खड़े होते हैं। निश्चित रूप से परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएगा। कांग्रेसी आपस की फूट हमें लाभ देगी।हम जीतेंगे अच्छे मार्जिन से दोनों सीटें जीतेंगे।

01

राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कोरोनो काल के शुरुआती दौर में देश में इतनी व्यवस्था ही नहीं थी। टेस्ट के लिए इतनी लैब नहीं थी, सेनेटाइजर, फेस मास्क ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी चीजें व संसाधन लोकडाउन के 2 महीनों में सारी व्यवस्था की गई जिसकी वजह से अन्य देशों के मुकाबले भारत में कैजुअल्टी कम हुई। पूरा देश साथ खड़ा रहा है। कोरोना काल में हर राज्य सरकार ने अच्छा काम किया है। जिसका परिणाम है कि आज देश में कोरोना के मामले कम हुए है।