Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा की रोमा ने कांग्रेस की सीट पर जमाया कब्जा

 
Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा की रोमा ने कांग्रेस की सीट पर जमाया कब्जा

भीलवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर भीलवाड़ा जिले से सामने आ रहीं है। भीलवाड़ा में रविवार को हुए वार्ड 42 के उप चुनाव का परिणाम आ गया है। कांग्रेस की इस सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आज सुबह मतों की गिनती में भाजपा की रोमा लखानी ने कांग्रेस की मीना जैन को 235 वोटों से हराया है। इस सीट से पहले कांग्रेस की वर्षा दरियानी जीती हुई थी। 4 जनवरी को उनकी मौत के बाद फिर से उप चुनाव हुआ और भाजपा ने जीत हासिल कर ली। इससे भीलवाड़ा को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

अजमेर में वुड होम फर्नीचर कॉम्प्लेक्स भीषण आग, 2 करोड़ रूपए से ज्यादा का हुआ नुकसान

01

भीलवाड़ा के उप चुनाव में कुल 1635 वोट डाले गए थे। जिसमें भाजपा की रोमा को 924 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस की मीना जैन को 689 वोट मिले है। इसके अलावा 20 वोट नोटा को मिले है। इस वार्ड में 3363 मतदाता थे। यहां वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा है। लेकिन इस उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में आगामी राज्यसभा और विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के परेशानी और भी बढ़ सकती है। क्योंकि जब कांग्रेस छोटे चुनाव में दर्ज नहीं करवा सकी, तो बड़े चुनाव में उसकी परेशानी और बढ़ सकती है।

हिंडौन में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

02

भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया हत्याकांड के बाद भाजपा की ओर से किए गए धरने को जीत का कारण माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद से ही भाजपा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के आगे धरने पर बैठ गए थे। वहीं, जिलेभर में कांग्रेस में अंदर ही अंदर चल रहे विवाद का खामियाजा नजर इन हार में देखने को मिला। जिले में दो मंत्री होने के बाद भी कांग्रेस की स्थिति काफी बिगड़ती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद मिली इस हार से कांग्रेस को चिंता करने की आवश्यकता है।