Rajasthan Breaking News: व्यापारी पर जानलेवा हमले के बाद आज बारां में शहर बंद, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहें लोगों पर किया लाठीचार्ज
बारां न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि बारां जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। धार्मादा चौराहे पर व्यापारियों, बीजेपी और कई संगठनों की ओर से धरना जा दिया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने एक बाजार में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और बेरिकेडिंग हटाने लगे। इस पर पुलिस और भीड़ आमने-सामने हो गई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।
करौली में फूड पॉइजनिंग से एक साथ 119 लोग हुए बीमार, सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप
बारां : बंद के दौरान जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, भाजपा नेता सहित कई लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मुस्लिम क्षेत्र में घुसने का कर रहे थे प्रयास #Baran @BaranPolice @baatkhabarki pic.twitter.com/9vcBBKiboL
— BAAT KHABAR KI (अब खबरे बोलेगी आपके अंदाज में) (@baatkhabarki) June 2, 2022
पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है, जिसको देखते हुए शहर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। बारां शहर के हर चौराहे और गली में पुलिस का पहरा है। एसपी कल्याण मल मीणा खुद शहर की शहर में सड़कों पर जाब्ते के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा और झालावाड़ से आरएसी और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। एएसपी, डीएसपी समेत कई एसएचओ, एसडीएम दिवांशु शर्मा, तहसीलदार अब्दुल हफीज शहर के चौराहों पर मोर्चा संभाल हुए है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बारां जिले में पुलिस व्यवस्था नाकाम है। आए दिन व्यापारियों और आमजन के साथ मारपीट, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।बारां शहर में बुधवार रात को बदमाशों ने कपड़ा की दुकान में घुसकर 2 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था।
राजस्थान के बारां में आपसी झगड़े को साम्प्रदायिक रूप दे दिया गया है,आज हिन्दू संगठनों के लोगों ने बारां को बंद करने का ऐलान किया हुआ है,बंद का समर्थन करने वालों से खाली हाथ ना आने की अपील की गई है,वह खुलेआम दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे है.#Baran pic.twitter.com/p9g8alGlul
— Jahirmiya Bagwan@21.4K (@JahirCBagwan1) June 2, 2022
हमले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे और शहर समेत जिलेभर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई थी। व्यापारियों ने इन घटनाओं के विरोध में गुरुवार को बारां बंद का आह्वान किया था। इसके बाद सुबह से ही बारां शहर समेत जिले के कई कस्बों में दुकानें बंद है। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप भी बंद रखे गए हैं। इस बंद को बीजेपी और अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है।