Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कोटा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर हिरासत में लिया

 
Rajasthan Breaking News: कोटा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर हिरासत में लिया

कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आई है। कोटा जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम को अज्ञात व्यक्ति घर से उठाकर ले गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची एक सुनसान प्लाट के पास खड़ी मिली है। उसके कपड़ो पर खून के घब्बे लगे थे। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मासूम को इलाज के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। संदिग्ध को हिरासत में लिया है। संदिग्ध, पीड़ित का रिश्तेदार बताया गया है। 

राजस्थान की सोलर एनर्जी के क्षेत्र में नई उड़ान, राजस्थान सरकार ने 1190 मेगावाट क्षमता के लिए कोल इंडिया लिमिटेड से किया एमओयू

01

रानपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटना 12 अक्टूबर तड़के 3 बजे के आसपास की है। पीड़ित परिवार बाहर सो रहा था। 5 साल की मासूम अंदर कमरे में सो रही थी। अज्ञात व्यक्ति 5 साल की मासूम को उठाकर ले गया। परिजनों की नींद खुली तो बच्ची कमरे में नहीं थी। परिवार के सदस्यों ने उसको आसपास ढूंढा है। करीब डेढ़ घंटे बाद एक प्लाट के पास बच्ची खड़ी मिली है। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। सुबह परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। 

कोटा में बारिश से फसल खराब देख किसान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

01

ड्यूटी ऑफिसर इश्तिहाक ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जेके लोन हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया कि बच्ची को पुलिस ने एडमिट करवाया था। डॉक्टरों की टीम ने उसे चेक किया था। आज सुबह भी डॉक्टर्स की टीम ने उसे चेक किया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।