Bharat Jodo Yatra of Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिखी कांग्रेस में फूट, कोटा में सचिन पायलट संग लगे पोस्टर प्रशासान ने हटाए
कोटा न्यूज डेस्क। कोटा में आज राहुल गांधी की यात्रा का तीसरा दिन है और तीसरे दिन कोटा में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। लेकिन कोटा में राहुल गांधी की यात्रा के पहुंचने से पहले कांग्रेस में फिर फूट दिखाई दी है। बता दे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा गुरुवार को कोटा शहर में एंट्री करेगी। राहुल के स्वागत की तैयारी में समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यात्रा रूट पर जगह जगह पोस्टर लगाए। इधर बिना परमिशन लगे पोस्टर को निगम की टीम द्वारा हटाया जा रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा- समझ में नहीं आए पोस्टर क्यों हटाए। राहुल गांधी का स्वागत करने का हमारा भी अधिकारी बनता है। वहीं, निगम कर्मचारी ऊपर के आदेश व प्रशासन की अनुमति से पोस्टर हटाने की बात कह रहे हैं। ये वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

#BharatJodaYatra का #Kota में प्रवेश से पहले पोस्टर हटवाता प्रशासन साथ में @KotaPolice के अधिकारी।
— Sujeet Swami️ (@shibbu87) December 7, 2022
क्या कोटा में सभी के पोस्टर हटाए जा रहे है या सिर्फ @SachinPilot समर्थकों से विशेष स्नेह है?@ashokgehlot51 जी @RahulGandhi कांग्रेस जुड़ रही है क्या?#पोस्टरयुद्ध pic.twitter.com/FJi30d10QQ
दरअसल, पायलट समर्थक नेता और कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क्रांति तिवारी की ओर से ये पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर में राहुल गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, रघु शर्मा व कांति तिवारी के फोटो लगे हुए थे। जो अनन्तपुरा से लेकर एरोड्राम के बीच में डेढ़ से दो किमी तक सड़क किनारे लगे हुए थे। मंगलवार को निगम की टीम ने सुबह 11 बजे से पोस्टर को हटाना शुरू किया। जब निगम की टीम सिटी मॉल के सामने लगे पोस्टर हटा रही थी। उसी दौरान पायलट समर्थक मनीष गुर्जर मौके पर पहुंच गए। पोस्टर हटाने का विरोध किया। पायलट समर्थक कार्यकर्ता कह रहे हैं कि केवल मंत्री जी व जिलाध्यक्ष का पोस्टर लगा रहेगा, बाकी दूसरों के हटाएंगे क्या?

ज़ुल्म के ख़िलाफ़ “ख़ामोश”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) December 7, 2022
रहना भी कुफ़्र है. https://t.co/yUlWhQaDlt
इस मामले में क्रांति तिवारी ने कहा है कि राहुल गांधी हमारे नेता है। उनकी यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। हमने पीले चावल बांटे, जन जागरण किया, रैलियां निकाली। आपस में सहयोग कर फ्लेक्स, होर्डिंग, पोस्टर लगाए थे। लगाने के बाद अचानक प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया। इस बारें में स्थानीय नेता, जिला अध्यक्ष से बात की। प्रशासन ने परमिशन नहीं होने की बात बताई।तिवारी ने कहा है कि मुझे तो लगता नहीं किसी ने कोटा में होर्डिंग, फ्लेक्स लगाने की परमिशन ली हो। पहली बार परमिशन लेने की बात सुन रहा हुं। बीजेपी व कांग्रेस नेताओं के जन्मदिन के होर्डिंग भी लगते हैं। आज तक परमिशन लेने की बात नहीं सुनी। समझ में नहीं आए पोस्टर क्यों हटाए। वैसे हमारे नेता के स्वागत करने का हमारा भी अधिकारी बनता है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।नगर निगम दक्षिण के सीईओ राजपाल शेखावत ने बताया कि बिना परमिशन लगे पोस्टर हटाए गए हैं। शहर कांग्रेस ने पोस्टर लगाने की परमिशन ले रखी है।
