Rajasthan Breaking News: करौली में आज कर्फ्यू में तीन घंटे छूट, 10 अप्रैल तक बढ़ाया कर्फ्यू और बंद रहेंगी इंटरनेट सेवा

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज से करौली जिले में लगाए गए कर्फ्यू में 3 घंटे की छूट दी गई है। जिसके चलते आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बाजारों में भीड़ दिखाई दी है। आज सुबह 9 बजे सभी आवश्यक सामनों को खोलने की छूट दी गई। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल जरूरी चीजे जिनमें दूध, राशन का सामान और सब्जियां खरीदते नजर आए है। राजस्थान के करौली जिले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। 10 अप्रैल तक कर्फ्यू बढाया गया है। जिसके चलते इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन कर्फ्यू में 3 घंटे की छूट दी जायेंगी।
करौली जिला कलेक्टर ने कहा कि माहौल और फीडबैक के बाद आगे का निर्णय किया जाएगा। पुलिस गुरुवार को भी पथराव की घटना के आरोपी मतलूब अहमद और भाजपा नेता राजाराम गुर्जर समेत अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबीश दे रही है। करौली में 2 अप्रैल को नवसंवत्सर पर हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन के आदेश के बाद आज तक कर्फ्यू जारी है। जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल तक कर दिया गया है। आज से कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील देने के बाद लोग घरो से बाहर निकल कर आवश्यक चीजों की खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान सब्जी, फल, किराने की दुकान, दूध की डेयरी, पेट्रोल पंप खुलने के साथ और गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी की जा सकेगी, लेकिन इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। वाहनों का प्रवेश भी बाजारों में प्रतिबंधित रहेगा।
प्रदेश में एसीबी की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई, घूसखोर CEO के घर पर मिले 3 करोड़ 62 लाख रूपए
पुलिस ने करौली उपद्रव मामले में अब तक 46 उपद्रवी गिरफ्तार किए है। जबकि 7 उपद्रवी हिरासत में लिए गए है। वहीं पुलिस ने इस हिंसा में शामिल 21 वाहन जब्त किए है। आईजी भरतपुर रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि फूटा कोट क्षेत्र मैन बाजार करौली में जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार कर, 07 को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया है। 13 आरोपियों को घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली करौली में दर्ज प्रकरण में तथा 33 लोगों को कर्फ्यू आदेश के उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले में कई अन्य राजनीतिक लोगों के नाम सामने आए जिनको गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं है।