Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढ़ील, लोगों को आवश्यक चीजों की खरीददारी की छूट

 
Rajasthan Breaking News: करौली में आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढ़ील, लोगों को आवश्यक चीजों की खरीददारी की छूट

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि नव संवत्सर पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव और उपद्रव के बाद करौली शहर में कर्फ्यू लगा दिया था। इस दौरान इंटरनेट भी बंद कर दिया। ऐसे में आज प्रशासन ने सवेरे 9 से 11 बजे तक 2 घंटे कर्फ्यू में छूट दी गई है। इस दौरान लोग खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े है। लोगों का कहना है कि काफी दिनों से बंद के चलते जरूरी चीजों की कमी होने लगी थी, लेकिन प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देकर उनकी मदद की है।

प्रदेश कांग्रेस का आज महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर में प्रदर्शन

01

करौली में अब हालात सामान्य होते नजर आएं है और आज कर्फ्यू में 9 बजे से 11 बजे तक की छूट दी गई है। करौली में आज रात 12 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेंगा और हालातों की समीक्षा करने के बाद कलेक्ट्रर इस हटा सकते है या फिर बढ़ा भी सकते है। करौली एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि मामले में पुलिस ने अभी तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किय गया। कोर्ट ने 20 आरोपियों को 18 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं, जबकि दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं, आज कर्फ्यू में सुबह 9 से 11 बजे तक 2 घंटे ढील दी गई है। ढील के दौरान शहर में टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों पर रोक रहेगी। मामले में निर्दलीय पार्षद मतलूब अहमद, नगर परिषद के पूर्व सभापति राजा राम गुर्जर सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।

झालावाड़ जिले में भीषण सड़क हादसे में कार में लगी आग, कार सवार 4 लोगों जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

02

पुलिस ने आरोपी निर्दलीय पार्षद मतलूब अहमद के घर की तलाशी ली। उसके घर से लाठी-डंडे, पत्थर आदि बरामद हुए हैं। कर्फ्यू में कल सुबह 8 से 10 बजे तक और दोपहर बाद भी हल्की ढील दी गई। जिससे लोग दूध-सब्जी, राशन आदि खरीदते नजर आए। कुछ इलाकों में राशन, सब्जी-दूध आदि की सप्लाई भी पहुंची। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा शांति बहाली के लिए बैठक और समीक्षाओं का दौर जारी है। वही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और कर्फ्यू में बाहर निकलने वाले लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।