Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: प्रदेश कांग्रेस का आज महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर में प्रदर्शन

 
Rajasthan Breaking News: प्रदेश कांग्रेस का आज महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर में प्रदर्शन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि बढ़ती मंहगाई तथा पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में मंहगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान में भी 31 मार्च से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का समापन जयपुर में 7 अप्रैल यानि आज होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सिविल लाईन्स फाटक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। आज सुबह 10 बजे कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

महंगाई को लेकर कल जयपुर में प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन, सुबह 10 बजे सिविल लाइन फाटक पर शुरू होगा धरना

01

राज्य में महंगाई मुक्त भारत अभियान में 31 मार्च से प्रदेश के सभी ब्लॉकों में रसोई गैस सिलेंडर एवं मोटरसाइकिल व स्कूटर्स को फूल माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 2 से 4 अप्रैल के बीच प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मंहगाई मुक्त भारत धरना आयोजित हुआ। अब अभियान के तीसरे चरण में 7 अप्रैल को जयपुर के सिविल लाईन्स फाटक पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जायेगा। आज सुबह सिविल लाइन फाटक पर किए जाने वाले इस धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, आयोग/निगम/बोर्ड के चेयरमेन, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभाग व प्रकोष्ठों के निवर्तमान पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

देवा गुर्जर हत्याकांड़ का मुख्य आरोपी लगा पुलिस के हाथ, बाबू गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

02

प्रदेश में बढ़ती मंहगाई तथा पेट्रोल—डीजल व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरूद्ध कांग्रेस द्वारा तीन चरणों में मंहगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस के महंगाई मुक्त अभियान को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने लोगों से इस अभियान में अधिक से अधि संख्या में शामिल होने की अपील की है। आज इस अभियान के जरिए कांग्रेस केंद्र सरकार पर जमकर हमला करेंगी और बीजेपी की नीतियों का विरोध करेंगी।