Rajasthan Breaking News: करौली के जैन मंदिर से 500 साल पुरानी मूर्तिया चोरी, मंदिर के चौकीदार को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आई है। करौली जिले के गुढाचंद्रजी कस्बे के जैन मंदिर में कल देर रात नकाबपोश अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर करोड़ों रुपए की बेशकीमती अष्ट धातु की भगवान महावीर की प्रतिमा प्रतिमा सहित करीब 3 दर्जन से अधिक भगवान महावीर की प्रतिमाओं को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। चोरो ने मंदिर में सो रहे चौकीदार का मुंह व हाथ पैर बांधकर पटक गए। बड़ी मुश्किल से चौकीदार समीप ही घर में पहुंचकर जैन समाज के लोगों को सूचना दी। इसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
धौलपुर में पुलिस और भीड़ में पथराव की घटना, पुलिस ने दो महिलाओं सहित 6 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

लोगों ने जैन मंदिर में चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इस घटना के विरोध में अब पुलिस के खिलाफ जनता जुड़ने लगी है और बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। वारदात गढाचंद्र जी स्थित मंदिर में होना सामने आया है।
इस दिन तक जारी हो सकता हैं, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में स्थित जैन मंदिर में यह घटनाक्रम हुआ। आधा दर्जन से भी ज्यादा लुटेरे देर रात मंदिर पहुंचे। मंदिर की देखभाल कर रहे चौकीदार को बंधक बनाया। फिर मंदिर के ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे मंदिर से भगवान महावीर की करीब पांच सौ साल पुरानी बेशकीमती मूर्ति चुरा ले गए। अष्टधातु की इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपए हैं।

चोरो ने तीस से ज्यादा अन्य मूर्तियां भी चुराई है। इन मूर्तियों के अलावा चांदी के छत्र और चांदी के यंत्र समेत पूजा का पूरा सामान बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारी ने जैसे तैसे खुद को बंधन मुक्त किया और उसके बाद पड़ोस में सो रहे परिवार को जगाया। जब वारदात की जानकारी मिली तो हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इतना बडा और प्राचीन मंदिर होने के बाद भी पुलिस की गश्त व्यवस्था निरंतर नहीं रहती है। जिसके चलते चोरो ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
