Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: धौलपुर में पुलिस और भीड़ में पथराव की घटना, पुलिस ने दो महिलाओं सहित 6 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: धौलपुर में पुलिस और भीड़ में पथराव की घटना, पुलिस ने दो महिलाओं सहित 6 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

धौलपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर धौलपुर जिले से सामने आ रहीं है। धौलपुर के बाडी थाना इलाके में रेप की कोशिश के आरोपी युवक से पुलिस कस्टडी में मारपीट की सूचना के बाद आज जमकर बवाल देखने को मिला है। नाराज लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने भी भीड़ पर पत्थर फेंके और लाठीचार्ज किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है। इस मामले में अब तक दो महिलाओं सहित 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

भीषण गर्मी से फिर से झुलसने लगा राजस्थान, फिर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से महीने के अंत में होगी बारिश, जाने आपके शहर का हाल


पथराव का यह मामला बाड़ी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाने में बवाल के बाद कस्बे के बाजार बंद हो गए और भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। वहीं, पीड़ित युवक के परिजनों ने बाड़ी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मारपीट से इंकार किया है। युवक से मारपीट की सूचना पर लोगों ने हॉस्पिटल तिराहे पर बाड़ी और बसेड़ी रोड के अलावा बाड़ी और सैपऊ रोड पर पत्थर और लकड़ी डालकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद धौलपुर से एएसपी बच्चन सिंह मीणा के साथ सरमथुरा, कंचनपुर, बसेड़ी, सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचते ही आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास भी किया है।

इस दिन तक जारी हो सकता हैं, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्ट

01

घायल युवक को धौलपुर चिकित्सालय रैफर किया गया है। कृष्णा कुशवाह कोतवाली थाने के अलीगढ़ रोड निवासी है। घटना के बाद बाड़ी चिकित्सालय में भारी पुलिस जाब्ता और लोगों भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। इस मामले में आक्रोशित लोगों ने बाड़ी चिकित्सालय के सामने जाम लगा दिया है. मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोग विरोध जता रहे है।