Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिशन मरूधरा, जोधपुर में बीजेपी बूथ सम्मेलन में दिया जीत का मंत्र

 
Rajasthan Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिशन मरूधरा, जोधपुर में बीजेपी बूथ सम्मेलन में दिया जीत का मंत्र

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय मरूधरा दौरा पर पहुंचे है। आज जैसलमेर में तनोट माता का दर्शन करने के बाद अमित शाह जोधपुर पहुंचे है। उनका यहां भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

झुंझुनूं में काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

01

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर से यहां पहुंचे है। हवाई अड्डे पर भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वह यहां भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया है।  इस दौरान अमित शाह ने कहा है कि मारवाड़ की धरती को प्रणाम है। शाह ने इससे पहले वीर दुर्गादास को नमन किया है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में राजस्थान पिछड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि राजस्थान अपराध की राजधानी बन रहा है।  

बाड़मेर में ट्रक ने मारी कार को टक्कर, हादसे में 4 लोगों दर्दनाक की मौत

01


शाह ने काग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विदेशी जर्सी और टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने के लिए निकले है। भारत उनको राष्ट्र नजर नहीं आता है। उनको इतिहास पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गहलोत साहब ने राहुल गांधी के साथ मिलकर कई वादे किए, अब आपको हिसाब मांगना है। अपने संबोधन के दौरान शाह ने वसुंधरा राजे की पूर्ववर्ती सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वसुंधरा ने भामाशाह योजना दी। 5 रुपए में भोजन दिया, गौरव पथ दिया और किसानों का कर्जा माफ किया था। 

01

इस मौके पर शाह ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत को भी याद करते हुए कहा कि बिना पूर्ण बहुमत के भी उन्होंने गरीब का भला किय। शाह बोले 2023 में कांग्रेस की दोनों सरकार जाने के बाद जीरो बचेगा। अमित शाह के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मंच पर मौजूद रहे हैं। सभा स्थल पर पहले बोलते हुए वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, जसवंत सिंह जसोल समेत सभी नेताओं को याद किया है