Rajasthan Breaking News: जोधपुर सिलेंड़र ब्लास्ट मामले में अपडेट, अब तक 5 लोगों की हुई मौत और कई लोगो की हालत अभी भी गंभीर
जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में जोधपुर गैस सिलेंड़र ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जोधपुर जिले के भूंगरा गांव में सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई और अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस भीषण हादसे में दूल्हा सहित 60 लोग घायल हुए हैं। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के दौरान घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। झुलसे लोगों में कइयों की हालत गंभीर है। 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है।

राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर ब्लास्ट, बारात से पहले दूल्हे सहित 60 से ज्यादा लोग झुलसे, दो बच्चों की मौत, गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के भूंगरा गांव की घटना, ब्यावर में भी हुई थी ऐसी दुखांतिका#BreakingNews #Blast #Jodhpur #Rajasthan pic.twitter.com/ssThUvamHJ
— Sumit Saraswat SP (@SumitSaraswatSP) December 8, 2022
हादसे में शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसा गुरुवार को हुआ था। इसमें अब तक दो बच्चों सहित कुल 5 लोगों की मौत की खबर है। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा के अनुसार, आग में झुलसीं धापू कंवर, कंवरू और चंदन कंवर की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस समय सिलेंडर फटा, उस समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हादसे में 20 परिवारों के 60 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसे के वक्त दूल्हा बरात के लिए तैयार हो रहा था। हादसे में सिर्फ एक सिलेंडर नहीं फटा था, बल्कि पांच सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ था। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा गांव डर गया। हादसे के बाद से शादी वाले दोनों घरो में मातम पसरा हुआ है। शादी का पूरा सामान आग में जलकर राख हो गया है।

#jodhpur के शेरगढ़ क्षेत्र के भूगरा गांव में एक शादी समारोह में गैस सिलेंडरो के फटने से झुलसे दर्जनों लोग, सभी झुलसे हुए घायल को उपचार के लिए भेजा अस्पताल।@ashokgehlot51 @VasundharaBJP @SachinPilot @RajPoliceHelp @JdprRuralPolice pic.twitter.com/7wprkmSWCZ
— सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित (@iSatyenRaj_) December 8, 2022
लोगों के मुताबिक, सुबह से किसी सिलेंडर से गैस रिसने की गंध महसूस हो रही थी। हलवाई ने भट्टी के पास रखे सभी सिलेंडर चेक किए, लेकिन दूर रखा वो सिलेंडर चेक करना भूल गया, जिससे गैस रिस रही थी। गैस पूरे घर में फैल चुकी थी। जैसे ही गैस भट्टी तक पहुंची, आग भड़क उठी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गांववालों ने जान जोखिम में डालकर बाकी के सिलेंडरों को आग से दूर किया। शादी के लिए करीब 20 सिलेंडर लाए गए थे। गांववालों ने घर में फंसी महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस भीषण हादसे में दूल्हा सहित 60 लोग घायल हुए हैं। जिनमे 2 बच्चो सहित 3 महिलाओ की मौत हो गई है। इस हादसे घायल लोगो का इलाज जारी है।
