Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जोधपुर में टोल नाके पर लूट की घटना, टोल कर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

 
Rajasthan Breaking News: जोधपुर में टोल नाके पर लूट की घटना, टोल कर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जिले के फलौदी क्षेत्र में राजकीय राजमार्ग के लोर्डिया टोल नाके पर एक युवक ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि युवक कोई बड़ी राशि नहीं ले जा पाया और भागते हुए युवक को वहां पर मौजूद टोल कर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ फलौदी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रहीं है। 

बलिदान दिवस के मौके पर सीएम गहलोत ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

01-

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल कर्मियों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी प्रकाश विश्नोई टोल कर्मचारियों से पानी पीने के बहाने टोल रूम में घुसा। वहां बैठा टोलकर्मी मोबाइल चलाने में व्यस्त था। जिस टोल रूम में वह पानी पी रहा था उसके सामने वाले रूम के काउंटर के गल्ले पर ही प्रकाश की नजर थी। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि पानी पीने के दौरान उसने यही देखा कि रुपए कहां रखे हैं।

कोटा में बिजली को लेकर कॉलेज में हंगामा, नारेबाजी करते हुए पहुंचे छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में किया अंधेरा

01

आरोपी ने पानी की बोतल को रखने के तुरंत बाद उसने दूसरी ओर हाथ डाला और रुपए उठाकर भागने लगा। जिसके बाद टोलकर्मीयों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच हजार रुपए बरामद हुए। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।