Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जोधपुर में एसएचओ पर बदमाशो ने चलाई गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: जोधपुर में एसएचओ पर बदमाशो ने चलाई गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर जोधपुर जिले से सामने आई है। जहां पर जोधपुर के फलोदी के खारा में हथियार बेचने आए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं एक बदमाश भाग गया। मुठभेड़ में बाप पुलिस थाना के एसएचओ दीपसिंह घायल हो गए है। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री हनुमान जन्मोत्सव, आज मंदिरों में विशेष प्रोग्राम और दिनभर उमड़ा जन सैलाब

01

जोधुपर के बाप थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाप थाना एसएचओ दीपसिंह को क्षेत्र में हथियार बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने खारा गांव में दबिश दे कर आरोपियों पकड़ने के लिए जाप्ते के साथ गए। इसी दौरान बदमाश सुनील और रामनिवास विश्नोई दोनों एक अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भाग निकले। पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की है। इस मुठभेड में एसएचओ दीपसिंह घायल हो गए। लेकिन उन्होने दो बदमाशों का पकड़ने में सफलता हासिल की है।

दौसा में आज पानी के लिए मटका फोड प्रदर्शन, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अगुवाई में आंदोलन

02

बाप एसएचओ दीपसिंह अपने अन्य साथियों की मदद दो बदमाश सुनील और रामनिवास हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मुठभेड में रामनिवास के गंभीर घायल होने पर जोधपुर रेफर किया गया है। इनका एक साथी श्रवण भागने में सफल रहा है। पुलिस ने बदमाशों की कार से तीन पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा हथियार बेचने से मिली राशि भी बरामद की गई है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।