Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जोधपुर में पिता ने अपने दो मासूम बेटों को गला दबाकर मारा, खुद ने भी की फांसी लगाकर आत्महत्या

 
Rajasthan Breaking News: जोधपुर में पिता ने अपने दो मासूम बेटों को गला दबाकर मारा, खुद ने भी की फांसी लगाकर आत्महत्या

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर जोधपुर जिले से सामने आई है। जोधपुर जिले के झंवर थाना इलाके में पिता ने अपने दो मासूम  बेटों को जान से मार कर फिर खुद भी फंदे से लटक गया है। वारदात के दौरान मासूमों की मां खेत गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो उसे घटना का पता चला। पड़ोसियों और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया। देर रात तक पुलिस मौके पर कारण सहित अन्य की पड़ताल कर रही थी। 

जोधपुर में रेलवे के वेलफेयर इंस्पेक्टर ट्रैप, एसीबी ने 3.35 लाख रूपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

 झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परिहारों की ढाणी में रूपाराम पटेल के घर में उसके पुत्र रामाराम और कृष्णा के शव रात को मकान के कमरे में मिले है। जबकि रूपाराम का शव घर में ही चारे के कमरे में फंदे से लटका मिला है। उसकी पत्नी घर लौटी तो यह देख चिल्लाई तो आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और जांच के बाद देर रात को तीनों के शव एम्स मोर्चरी भिजवाया है। जहां आज उनके शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

नागौर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर की 3 लोगों की हत्या

01

 प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपाराम खेती करता था और उसके दो ही पुत्र थे। बुधवार को रूपाराम पत्नी के साथ खेत गया था, लेकिन पत्नी से पहले घर लौट आया था। प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस को अंदेशा है कि रूपाराम ने गला दबाकर दोनों मासूम पुत्रों की हत्या की है। दोनों के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं। इसके बाद पिता ने पशुओं के बाड़े में जाकर आत्महत्या की है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि घरेलू विवाद इसकी वजह हो सकता है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।