Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जोधपुर में कोर्ट परिसर में जीजा ने साले को चाकू मारकर किया घायल, पुलिस ने आरो​पी को किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: जोधपुर में कोर्ट परिसर में जीजा ने साले को चाकू मारकर किया घायल, पुलिस ने आरो​पी को किया गिरफ्तार

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जोधपुर में जिला कोर्ट परिसर में आज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शादी के बाद पत्नी के नहीं आने से परेशान एक युवक ने पारिवारिक न्यायालय के बाहर ससुराल पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया है। इसमें युवक का चचेरा साला गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अनुपाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

बारिश के मौसम में बढ़ सकती बिजली की परेशानी, कोयला खरीद से उपभोक्ता पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार

01

पुलिस के अनुसार बावरला निवासी युवक अनुपाराम का गौना 2016 में हुआ था। इस दौरान उसकी और चचेरी बहन का भी गौना उसके एक साले से हुआ था। वो अपने ससुराल चली गई, लेकिन अनुपाराम की पत्नी प्रियंका उसके घर नहीं आई। जिसके चलते उसकी अपने ससुराल से नाराजगी हो गई। इस बीच मामला कोर्ट में चला गया। विवाह शून्य करने की कार्रवाई शुरू हो गई। क्योंकि शादी के समय लड़की नाबालिग थी। 

खेलमंत्री अशोक चांदना के इस्तीफे के ट्वीट से प्रदेश की राजनीति में हलचल, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

02

पारिवारिक न्यायालय में सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष आते रहे और आज भी कोर्ट में दोनों पक्ष आए। इस दौरान दोनों पक्ष में बातचीत भी हुई लेकिन विवाद होने पर आपस में भिड़ गए। इस दौरान अनुपा राम अपनी जेब से चाकू निकालकर अपने साले दिनेश पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसकी कमर के नीचे चाकू लगा है। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

02

कोर्ट परिसर में मौके पर पुलिस का जाप्ता मौजूद था। जिसने अनुपाराम गिरफ्तार कर लिया। काबू पाने से पहले अनुपाराम ने पुलिसवालों को भी चाकू दिखाया। लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां पर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है। आपको बता दें कि पारिवारिक न्यायालय में आज हाईकोर्ट न्यायाधीश आने वाले थे। जिसकी तैयारियां चल रही थी। पारिवारिक न्यायालय में आज न्यायिक कर्मचारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। जिसके चलते सुबह से वहां तैयारियां चल रही थी। हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी इस कार्यक्रम में शामिल होने हैं इसके चलते पुलिस का जाप्ता भी आया हुआ था, इसके चलते बड़ी घटना होने से बच गई।