Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भारत के लिए अदम्य साहस और शौर्य दिखाने वाले भैरों सिंह का निधन, पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में चटाई थी लोंगेवाला में धूल

 
Rajasthan Breaking News: भारत के लिए अदम्य साहस और शौर्य दिखाने वाले भैरों सिंह का निधन, पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में चटाई थी लोंगेवाला में धूल

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज भारत के लिए अदम्य साहस और शौर्य दिखाने वाले वीर युद्धा का निधन हो गया है। भारत पाकिकस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में लोंगेवाला चौकी पर अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने वाले भैरों सिंह का आज निधन हो गया। भारत-पाक युद्ध के हीरो भैरोसिंह ने जोधपुर एम्स में अपनी अंतिम साँस है। 1971 के युद्ध में असाधारण पराक्रम दिखाने वाले भैरों सिंह राठौड़ की तबीयत बिगड़ने पर 14 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रदेश में 26 दिसंबर बाद होगा मौसम में बदलाव, साल के अंतिम दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड़

1

भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। साल 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। आपको बता दें, राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर उनके द्वारा प्रदर्शित किए गए पराक्रम को फिल्म बॉर्डर में प्रदर्शित किया गया था। राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने पीटीआई को बताया था कि उनके पिता को युद्ध की 51वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले 14 दिसंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती कराया गया, जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंग पैरालिसिस से प्रभावित जैसे प्रतीत हुए है। 

जयपुर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, जयपुर एयरपोर्ट पर 48 लाख 46 हजार का सोना पकड़ा

01

साल 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ जिंदगी की जंग हार गए हैं। उनका जोधपुर एम्स अस्पताल में निधन हो गया। सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। साल 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।