Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, कहा- गुढ़ा बिन पेंदे का लोटा

 
Rajasthan Politics:  मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, कहा- गुढ़ा बिन पेंदे का लोटा

झुंझुनूं न्यूज डेस्क। राजस्थान की राजनीति में चल रहीं उठापटक के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान सामने आया है। झुंझुनूं दौरे पर रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर ना केवल बड़ा तंज कसा है. बल्कि उन्हें बिन पैंदे का लोटा बता दिया है। साथ ही यह भी कह दिया कि वो गहलोत के साथ होंगे या फिर पायलट के साथ होंगे। ये या तो गुढ़ा जानते है या फिर राम जानता है। 

चिकित्सा और खेल जगत के लिए सीएम गहलोत ने किए अहम फैसले, 27 नवगठित नगरपालिकाओं का अनुदान किया स्वीकृत

01


मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत गुढ़ा के पैतृक गांव गुड़ा के साथ लगती पौंख पंचायत पहुंचे थे। जहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का लोकेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा के गांव में हूं। यहां पर हजारों लोग मौजूद है और किसी से भी पूछ लो, ग्रामीण तो क्या उनके घरवाले भी राजेंद्र सिंह गुढ़ा की बातों को गंभीरता से नहीं लेते होंगे। उनकी हालत बिन पैंदे के लोटे के जैसी है। जो कब, कहां और किसके साथ होगा। कोई नहीं बता सकता। वे लोटे की तरह कभी भी, किधर भी लुढ़क सकते है। 

शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 5 हजार 500 शिक्षकों के किए तबादले

01

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वे कब बसपा में होंगे, कब कांग्रेस में होंगे। कब अशोक गहलोत के साथ होंगे या फिर कब सचिन पायलट के साथ होंगे। ये या तो गुढ़ा जानते है या फिर राम जानता है। इस मौके पर सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भी मौजूद रहे है।