Rajasthan Breaking News: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के परिवार को अब सता रहा डर, मंत्री बोले— पत्नी कहती है सीएम से पंगा लिया तो हो जायेंगी जेल
झुंझुनू न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर झुंझुनू जिले से सामने आई है। सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग करने वाले और अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के परिवार को अब डर सता रहा है। मंत्री राजेद्र सिंह गुढ़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कल का बताया जा रहा है। कल उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के केड पंचायत की छाबड़ियों की ढाणी में देवनारायण जयंती पर हुए कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहुंचे थे। जिन्होंने अपने भाषण में कहा कि उनकी पत्नी उन्हें कहती है कि अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है। थोड़े निचले बैठ जाओ। मुख्यमंत्री से इतने पंगे क्यों ले रहे हो। वो अंदर डाल देंगे।
गुजरात पेपर लीक मामले पर गरमाई राजस्थान की राजनीति, सीएम गहलोत ने कही यह बड़ी बात

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने आगे कहा है कि उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तारी किया है। वो भी एक षड़यंत्र है। गुर्जरों को उनके खिलाफ भड़काने के लिए। सचिन पायलट उदयपुरवाटी में जब सभा करने आए और उसकी सफलता से बौखलाए लोगों ने प्रधान माया गुर्जर को षड़यंत्र से गिरफ्तार करवा दिया। जबकि माया गुर्जर तो गाय के समान सीधी और भोली है। उसका रिश्वत से कोई लेना—देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं तो खुद देवनारायण भगवान से प्रार्थना करूंगा कि जिसने भी यह अन्याय किया है। उसका काला मुंह हो और मरते वक्त पानी तक ना मिले।

इस दौरान मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के साथ अन्याय हुआ है। लाखों की तादाद में जगह—जगह इकट्ठा होकर लोगों ने संदेश दे दिया है, कि यदि उनके साथ हुए अन्याय का समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो यह जनता छप्पर फाड़कर देना जानती है तो झाडू मारकर लेना भी जानती है।
