Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों के पहले कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, कांग्रेस के 77 नए ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा

 
Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों के पहले कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव,  कांग्रेस के 77 नए ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस सालन विधानसभा के चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है।आज कांग्रेस के 77 नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। अब तक 312 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन नामों की घोषणा की है। कांग्रेस में 400 ब्लॉक हैं और अब बचे हुए 88 ब्लॉकों में भी जल्द ही अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। 

बीजेपी ने की आगामी विधानसभा की तैयारिया शुरू, राजस्थान में मीणा वोट बैंक को साधने फिर आयेंगे पीएम मोदी

01


राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे।

गुजराज पेपर लीक मामले पर गरमाई राजस्थान की राजनीति, सीएम गहलोत ने कही यह बड़ी बात

01

विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अब सभी घरों पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लगाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नेताओं को ये निर्देश दिए है। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान जब अवकाश रहेगा, उस दिन विधायक और मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में पदयात्राएं निकालेंगे और अन्य दिनों में पदाधिकारी और अन्य नेता अभियान में काम करते रहेंगे।

01

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारम्भ हुआ है जिसके तहत् दो माह तक प्रदेश के सभी कांग्रेसजन गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, बूथ एवं हर घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत् सभी कांग्रेसजन ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं निकालकर राहुल गांधी का संदेश, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं के पर्चे वितरित करेंगे।