Rajasthan Breaking News: झुंझुुनूं के शहीद राजेंद्र प्रसाद भाब्रू को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, सेना की टुकड़ी ने शहीद को दिया गार्ड ऑफ आर्नर सम्मान
झुंझुनू न्यूज़ डेस्क। राजस्थान कीइस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं जिले से सामने आ रहीं है। जहां पर आज राजौरी में शहीद हुए राजस्थान के लाल सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भाब्रू को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। झुंझुनूं के बेटे शहीद सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद को उनके पैतृक गांव मालीगांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। 9 साल के बेटे अंशुल भाम्बू ने पिता को मुखाग्नि दी है। गमगीन माहौल ने शहीद राजेन्द्र प्रसाद अंतिम विदाई दी गई। सेना की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ आर्नर देकर अंतिम विदाई दी है।
दौसा में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

WATCH | राजौरी में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए राजेंद्र प्रसाद को झुंझुनू में दी गई आखिरी सलामी@pratimamishra04 https://t.co/p8nVQWYM7F#Rajasthan #Jhunjhunu #IndianArmy pic.twitter.com/79EyWwEVBw
— ABP News (@ABPNews) August 13, 2022
इससे पहले जब शहीद सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भाब्रू का पार्थिव देह उनके गांव पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया। पत्नी तारामणि और दोनों बेटियां प्रिया व साक्षी ने अपने पिता को तिरंगे में लिपटा देखा तो चीख पुकार मच गई। मां बेसुध हो गई। घर पर पति का शव देखकर वीरांगना तारामणि के सब्र का बांध टूट गया। वे खुद को रोक नहीं पाईं और जोर-जोर से रोने लगीं, परिजनों ने उन्हें संभाला।शहीद राजेंद्र प्रसाद के तीनों बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर अपने पापा के अंतिम दर्शन किए। बड़ी बेटी प्रिया, छोटी बेटी साक्षी और बेटे के हाथों में तिरंगे थे। तीनों ने बड़े ही गर्व से तिरंगे को सीने पर लगाया और अपने पापा के दर्शन किए। शहीद राजेन्द्र प्रसाद के घर पर पार्थिव देह पहुंची। उनकी पत्नी तारामणी, श्रवणी, बेटी प्रिया, साक्षी, पिता बदरूप्रसाद, छोटे भाई राजेश को अंतिम दर्शन कराए गए। उस वक्त माहौल बहुत गमगीन हो गया।

झुंझुनूं के मालीगांव के शहीद राजेन्द्र प्रसाद की पार्थिव देह जैसे ही गांव में प्रवेश की तो बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा छतों पर खड़े हो फूल बरसाए। लोगों ने शहीद राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे है, भारत माता की जय के नारे लगाए। बेटे की शहादत को ग्रामीणों ने सलाम किया।

बता दे कि झुंझुनूं के मालीगांव सूबेदार राजेंद्र जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार तड़के को शहीद हो गए थे। शहीद की पार्थिव देह देर रात को चिड़ावा पहुंची थी। इसके बाद चिड़ावा से मालीगांव तक 20 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकली। पार्थिव शरीर को मालीगांव लाया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि प्रदान की है। चिड़ावा से बगड़ तक पूरे रास्ते में शहीद के सम्मान में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। जगह जगह स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण भी तिरंगा लेकर खड़े हुए थे। तिरंगा यात्रा देश भक्ति का जज्बा देखने को मिला। लोगों ने जमकर देश भक्ति के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। युवाओं देश भक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा था।
