Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का आज जैसलमेर दौरा, वंदे सरहद अभियान का करेंगे आगाज

 
Rajasthan Politics News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का आज जैसलमेर दौरा, वंदे सरहद अभियान का करेंगे आगाज

जैसलमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान में चुनावी शंखनाद होने के साथ ही बीजेपी अब इसकी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी के चलते आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जैसलमेर के दौरे पर पहुंचेंगे और यहां पर वंदे सरहद का आगाज करेंगे। भारत-पाक सीमा के पास 75 स्थानों पर वंदे सरहद कार्यक्रम होगा। जैसलमेर के घंटियाली गांव से इसका आगाज होगा। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी गुरुवार शाम जैसलमेर आएंगे और इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में राष्ट्र गीत गायन और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों को दिए अमृतकाल के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र घंटियाली में इसका आगाज गुरुवार को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के हाथों होगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा मौजूद रहेंगे। इस दौरान 2 हजार से भी ज्यादा लोग जुटेंगे।

कोटा में फिर में की कोचिंग छात्र ने आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच की जांच में जुटी

01

चन्द्रप्रकाश शारदा ने बताया कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी पहली बार जैसलमेर आ रहे हैं। जोशी के आने से कार्यकर्ताओं में ज्यादा उत्साह है। शारदा ने बताया कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी प्रहरी के रूप में हमारी सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पहले भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में 'बॉर्डर विलेज ' कार्यक्रम' आयोजित किया था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया था।

अलवर माॅब लिचिंग केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, चार आरोपियों को 7-7 साल की सजा एक बरी

01

शारदा ने बताया कि भारत-पाक सीमा राजस्थान में 4 जिलों से लगी हुई है। प्रदेश की 10 विधानसभाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। युवा मोर्चा इन 4 जिलों के कुल 75 स्थानों पर वंदे मातरम गायन और प्रधानमंत्री के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम को वंदे सरहद नाम दिया गया है। गुरुवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी करेंगे। जैसलमेर से इस कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद अन्य 74 स्थानों पर ये 26 और 27 मई को आयोजित करवाएं जाएंगे। वंदे भारत कार्यक्रम में बीकानेर में बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, खाजुवाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित होंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की पोस्ट पर जाकर सैनिकों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। इस भीषण गर्मी में उनके द्वारा की जा रही हमारी रक्षा के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा।