Maru Festival 2023: जैसलमेर में मरू महोत्सव का आज तीसरा दिन, कैमल टैटू बना आकर्षण का केंद्र
जैसलमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण में इस वक्त चार दिवसीय मरू महोत्सव चल रहा है और आज इस मरू महोत्सव का तीसरा दिन है। इससे पहले मरू महोत्सव के दूसरे दिन सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मन्दिर में महाआरती का आयोजन किया गया साथ ही शोभायात्रा निकाली गई।मरु महोत्सव के तीसरे दिन आज विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मरु महोत्सव के दौरान आज 4 फरवरी को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक गड़ीसर सरोवर पर योगा एवं संगीत का कार्यक्रम रख गया है। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक डेडानसर मैदान में सीमा सुरक्षा बल द्वारा सबसे आकर्षक कार्यक्रम कैमल टेटू शो का आयोजन किया जाएगा एवं 8वें अजूबे माउंटेन बैंड की स्वर लहरियों पर यह शो होगा।

Instrumental Music &yoga
— Anjana Taneram meghwal (@MeghwalAnjana) February 4, 2023
Mindfulness peace and calm#desertfestival pic.twitter.com/dj0zhzWTPX
पोकरण में चल रहें मरू महोत्सव के दौरान आज डेडानसर मैदान में कैमल डेकोरेशन, शान-ए-मरूधरा, एयरफोर्स द्वारा रोमांचक एवं साहसिक प्रदर्शन एयर वॉरियर ड्रिल, पणिहारी मटका रेस, कैमल पोलो मैच, सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक्रोबेटिक्स कैमल टैटू शो का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कबड्डी मैच, रस्साकशी, भारतीय एवं विदेशी पुरुष व महिलाओं की प्रतियोगिताएं होगी। पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि आज शाम 7 बजे से 9.45 बजे तक शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सेलिब्रिटी रघु दीक्षित शानदार प्रस्तुतियां देंगे।
हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं और फीता काटने का काम कांग्रेस करती है— पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

मरू महोत्सव का आगाज..#DesertFestival #Maru #festival #Jaisalmer #Rajasthan @DIPRRajasthan @my_rajasthan pic.twitter.com/t24LRaobN9
— Amit Saraswat | અમિત સારસ્વત (@AmitSaraswat4) February 3, 2023
इससे पहले मरु महोत्सव में सोनार दुर्ग से पूनमसिंह स्टेडियम तक निकली गई शोभायात्रा ने जैसलमेर के बाशिन्दों को ही नहीं बल्कि देशी-विदेशी पर्यटकों को भी मरु लोक संस्कृति से रूबरू कराया है। शोभायात्रा का नगर वासियों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। शहरवासियों ने महोत्सव को उत्सव के रूप में लिया और इसमे बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए मार्ग के दोनों तरफ एवं घरों की छतों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। बीएसएफ के सजे-धजे ऊंट उन पर सवार बीएसएफ के जांबाज आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में केमल माउण्टेन बैंड वादकों का समूह, मंगल—कलश लिए बालिकाएं, लोक कलाकारों का कारवां दुर्ग से प्रारंभ हो कर शहर में मुख्य मार्ग से होती हुई शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंच कर शानदार समारोह में परिवर्तित हुआ है।
