Rajasthan Politics News: हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं और फीता काटने का काम कांग्रेस करती है— पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग देखने को मिलना शुरू हो गया है। चुनावी साल में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बड़ा बयान साने आया है। वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोग मजाक करते हैं। वो मेरे से कहते हैं कि ये वसुंधरा राजे हमेशा भगवान के भरोसे है। मैं तो कहती हूं, हां मैं भगवान भरोसे हूं। हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं और फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।
हनुमानगढ़ में दर्दनाक हादसा, खेत में बनी डिग्गी में डूबने से मां और बेटे की मौत

जानकारी के अनुसार यह वीडियो पिछले दिनों हैदराबाद में प्रवासी सम्मेलन के दौरान का है। इस वीडियो को शुक्रवार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वसुंधरा करीब चार महीने पहले हैदराबाद में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गई थीं, तभी बैठक से इतर राजस्थानियों के एक प्रवासी सम्मेलन में वसुंधरा ने यह बातें कहीं थीं। वीडियो में राजे ने कहा- मेरे से कोई पूछे की ये क्यों करते हो, दूसरी सरकारें तो करती नहीं है। आप तो आराम से चलो। मैं लोगों से कहती हूं, देखो किसी भी सरकार को काम करवाने के लिए 5-10 साल तो दो, 5 साल इतना शॉर्ट टर्म होता है कि दौड़-दौड़ कर भी काम करो तो उसे कंपलीट नहीं कर सकते। हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं, फिर कांग्रेस आ जाती है। उसका मजा उठाती है। जो-जो काम हमने किए हैं, उसका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।

हम जनता की आशाओं के अनुसार योजनाओं पर काम शुरू करते हैं और कांग्रेस आकर सिर्फ उनके फीते काटने का काम करती है।#BJP4Rajasthan #काम_भाजपा_के pic.twitter.com/DJ96GjodCO
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 3, 2023
बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि अब तक जो भी काम हुआ है, वह सिर्फ भगवान के भरोसे से हुआ है। भगवान ने छप्पर खोलकर दिया है। आज राजस्थान के लोगों का जो प्यार है, वो ही हमारी पूंजी है। इस पूंजी के लिए चाहे हमें कितनी भी मेहनत करनी पड़े। चाहे खून क्यों न देना पड़े। यही प्यार है भाइयों, जिसके ऊपर हम दौड़ते हैं। इस प्यार के लिए हम लोग मरते हैं। ये सब को नहीं मिलता है। जब गांव में जाती हूं, बड़े बुजुर्ग सिर पर हाथ रख देते हैं। गाल पर हाथ फेरकर प्यार करते हैं। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। इसलिए जरूरी है कि हम मेहनत करते रहें है।
