Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जैसलमेर में सरहद पार से उड़कर आया है टैग लगा पक्षी, बीएसएफ मामले की जांच में जुटी

 
Rajasthan Breaking News: जैसलमेर में सरहद पार से उड़कर आया है टैग लगा पक्षी, बीएसएफ मामले की जांच में जुटी

जैसलमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में जैसलमेर जिले से सामने आई है। जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर आज टैग लगा पक्षी पकड़ा गया है। इस पक्षी के पैरों में टैग लगा हुआ है। बीएसएफ के जवानों ने टैग लगे पक्षी को देखकर उसको पकड़ा और उसके पंजों में लगे टैग की जांच की जा रही है। पकड़ा गया पक्षी एशियाई हुबारा पक्षी है। ये पाकिस्तान सीमा की तरफ से उड़कर आया है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान इस पक्षी के पंजों में लगे टैग और उस पर अंकित निशानों और शब्दों की पड़ताल कर रहे हैं। संदिग्ध पक्षी फिलहाल सीमा सुरक्षा बल की 173 बीएन बटालियन के कब्जे में है।

भीलवाड़ा में बेड़च नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, घटना से गांव में शोक की लहर

01


मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद के लोंगेवाला इलाके की मूमल पोस्ट पर ये एशियाई हुबारा पक्षी नजर आया। बीएसएफ के जवान व अधिकारी पक्षियों को दाना खिला रहे थे तब ये पक्षी नजर आया। गौर से देखने पर पक्षी के दाहिने पंजों में अंगूठियां और एल्यूमीनियम का छल्ला नजर आया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पक्षी को संदिग्ध देखा तो उसको पकड़ा। अब संदिग्ध पक्षी की जांच की जा रही है और इसके साथ ही उसके टैग की भी पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि सीमा पार से कई बार टैग लगे पक्षी भारत आते हैं और वे यहां प्रवास के बाद लौट जाते हैं। ऐसे में टैग लगे पक्षी भी कई बार सरहद पार से आते पकड़े गए हैं और उनकी पड़ताल की गई है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनते ही राजस्थान में सियासी हलचल तेज, जल्द होगा सीएम की कुर्सी का फैसला

01

एशियाई हुबारा पक्षी को तिलोर भी कहा जाता है। ये पक्षी एशिया के रेगिस्तानी और शुष्क पठारी क्षेत्रों का मूल पक्षी है जो मिश्र के सिनाई प्रायद्वीप से कजाकिस्तान और पूर्व में मंगोलिया तक आमतौर पर विचरण करते हैं। सर्दी के मौसम में जैसलमेर में इनका प्रवास होता है तथा 4 से 6 महीने तक यहां रहते हैं। लाठी व आसपास के इलाकों में इस साल भी कई तिलोर देखे गए। 6 महीने यहां प्रवास निकालने के बाद ये मार्च में लौट जाते हैं।