Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मावट के बाद तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया शीत लहर का अलर्ट
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहां से ठंडी हवाओं का आना जारी है. पूरा राजस्थान इस समय घने कोहरे की चपेट में है। राज्य में पिछले दिनों बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। इसके बाद छाए कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार कम हुई है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करने देर रात पहुंची पुलिस, समर्थको के आक्रोश से पुलिस खाली हाथ लौटी

प्रदेश में मावट के तापमान गिरने से ठंड का एहसास हो रहा है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर में अगले एक हफ्ते तक आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी इलाके में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर रहेगा। यहां सीकर,चूरू और झुंझुनूं जिले में शीतलहर चलेगी। इसके अलावा प्रदेश के नौ जिले में भी आगामी चौबीस घंटे के लिए शीतलहर की संभावना जताई गई है। कई जिलों में पांच फरवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शेखावाटी के जिलों के साथ हनुमानगढ़, नागौर, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और श्रीगंगानगर शहरों में शीतलगर चलने की संभावना जताई है।
रणथम्भौर में बाघिन टी 114 और शावक की मौत, वन्य जीव प्रेमियों में छाई शोक लहर

प्रदेश में मावट की बारिश से किसानों को फायदा हुआ है। लेकिन कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलो को नुकसान भी हुआ है। कोटा, बूंदी, बारां और भीलवाड़ा जिले के कई इलाको में ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलो में 80 फीसदी नुकसान देखने को मिला है।
