Rajasthan Weather Update : राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव, प्रदेश में अब बढ़ने लगी गर्मी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे नहीं है और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से अब प्रदेश में धीरे—धीरे गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब ठंडी हवाओं का दौर थम गया है और सूर्य की तेज किरणे धरती को तपाने लगी है। जिससे दिन के समय अब गर्मी का अहसास होने लगा है।

बीती रात चूरू जिले का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, डूंगरपुर जिले का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जयपुर जिले का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री दर्ज किया गया है। बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 09.6 दर्ज , वनस्थली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, अलवर का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
विधानसभा चुनावों से पहले बेनिवाल ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बजट लेकर कही यह बात

पिलानी का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज , कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज , बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज , डबोक का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री दर्ज किया गया है। गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में आगामी दिनों मैं और अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है। जिससे प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो जायेंगा।
