Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में तापमान में बढ़ोत्तरी से सर्दी गायब, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज गर्मी की जताई संभावना

 
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में तापमान में बढ़ोत्तरी से सर्दी गायब, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज गर्मी की जताई संभावना

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में अब लगात्तार तापमान में हो रहीं बढ़ोत्तरी धीरे—धीरे सर्दी गायब होती जा रही है। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी ज़िले में न्यूनतम 9 डिग्री से नीचे नहीं है और दिन में तेज धूप के चलते अब तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

सचिन पायलट को सीएम चेहरा बनाया जाएगा तो कांग्रेस की सत्ता में सौ फीसदी होगी वापसी — विधायक सौलंकी

01

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात डूंगरपुर जिले का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया दर्ज किया गया है। डूंगरपुर जिले का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जयपुर जिले का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में आगामी दिनों में और अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है। प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 09.8 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

एएआरओ भर्ती परीक्षा 2022 की आरपीएससी ने जारी की आंसर की, अभ्यर्थी इस वेबसाइट से करें जांच

01

इसके अलावा अलवर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 15.5 डिग्री रहा है। पिलानी का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दिनों मैं और अधिक तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। जिससे प्रदेश में गर्मी अब जल्द शुरू हो जायेंगी।